कार धोने आई थी गुड्डी… बैग से गायब हुए 50 हजार, इंदिरापुरम में हंगामा
By
Dec 10, 2025
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोसायटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। वसुंधरा सेक्टर 7 निवासी रीमा ने पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर को उनकी कार पार्किंग में थी। सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी गुड्डी कार साफ करने के लिए आई थी। रीमा ने आरोप लगाया कि गुड्डी ने कार खोलकर उसमें रखा 50 हजार रुपये से भरा पैकेट निकाल लिया।
जब रीमा के पति ने कार चेक की तो पैसे गायब थे। उन्होंने गुड्डी से पूछताछ की, लेकिन उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी देकर चली गई। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी गुड्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
अगली खबरें
