20 मैचों का सूखा खत्म! टॉस जीतकर केएल राहुल का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें वीडियो
विशाखापट्टनम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने आखिरकार टॉस अपने नाम कर लिया है। यह लगातार 20 मैचों के बाद हुआ है जब भारतीय टीम को टॉस में जीत मिली है। कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता और साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है।
जैसे ही राहुल ने टॉस जीता उन्होंने हाथ को अपनी कमर के पास ही बम्प करते हुए ‘यस’ कहा जो बताता है कि भारत को टॉस जीतने की कितनी जरूरत थी। टॉस के बाद जब राहुल अपनी टीम में गए तो हर्षित राणा ने उन्हें हाई फाइव देकर स्वागत किया और बाकी खिलाड़ी भी काफी खुश नजर आए। सीरीज जीतने के लिए भारत को इस मैच में टॉस जीतने की सख्त जरूरत थी। ये मैच सीरीज के विजेता का फैसला करेगा।
टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। वॉशिंगटन सुंदर को बाहर जाना पड़ा है और उनकी जगह तिलक वर्मा को मौका मिला है। साउथ अफ्रीका ने भी दो बदलाव किए हैं। ओटनेल बार्टमैन और रियान रिकेलटन को टीम में मौका मिला है। नांद्रे बर्गर और टोनी डी जोर्जी को बाहर किया गया है।
