0

योगी सरकार का बड़ा फैसला: अब ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से यूपी के स्वाद की होगी ग्लोबल पहचान, ODOP 2.0 लॉन्च

By Dec 10, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओडीओपी 2.0 की शुरुआत की है। इस योजना का लक्ष्य ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश को स्थानीय से वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ब्रांड उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी ‘एक जनपद- एक उत्पाद योजना’ अब अपने अगले चरण ओडीओपी 2.0 के माध्यम से स्थानीय उद्योग, स्वरोज़गार और निर्यात को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक बाजार, आधुनिक मांग, तकनीकी उन्नयन, गुणवत्ता और पैकेजिंग की नई आवश्यकताओं को देखते हुए ओडीओपी को अब और अधिक व्यापक, व्यावसायिक और परिणामोन्मुखी स्वरूप में आगे बढ़ाने की जरूरत है। ओडीओपी 2.0 के माध्यम से सरकार का लक्ष्य होगा कि प्रदेश के पारंपरिक उत्पाद बड़े बाज़ार, निर्यात और स्थायी रोजगार का मजबूत आधार बनें।

शुक्रवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जनपद की विशिष्ट खाद्य परंपरा को भी एक संगठित पहचान देने की दिशा में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) की अवधारणा को साकार करने की भी जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ी हुई है। प्रदेश के हर क्षेत्र में खान-पान की कुछ न कुछ विशिष्ट परंपरा है। हर जिले के विशेष व्यंजनों की मैपिंग कर उनकी गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन को सुदृढ़ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ओडीओपी’ और ‘ओडीओसी’ मिलकर उत्तर प्रदेश को ‘लोकल से ग्लोबल’ की दिशा में नई गति देंगे।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2018 में प्रारंभ ओडीओपी योजना आज उत्तर प्रदेश के निर्यात और स्थानीय उद्योगों की रीढ़ बन चुकी है। अब तक 1.25 लाख से अधिक टूलकिट वितरित किए जा चुके हैं, 06 हजार करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण हो चुका है और 08 हजार से अधिक उद्यमियों को प्रत्यक्ष विपणन सहायता दी गई है। प्रदेश में तीस साझा सुविधा केंद्र स्वीकृत किए गए हैं और 44 ओडीओपी उत्पादों को अब तक जियो टैग प्राप्त हो चुके हैं। ओडीओपी उत्पाद आज प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं और राज्य के कुल निर्यात में इनका योगदान पचास प्रतिशत से अधिक है। ओडीओपी को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने ओडीओपी 2.0 को लेकर कहा कि यह अब केवल एक योजना नहीं, बल्कि स्थायी रोजगार, स्थानीय उद्यम और निर्यात को नई ऊँचाई देने का सशक्त माध्यम बने। उन्होंने कहा कि अब उन इकाइयों और उद्यमियों को आगे बढ़ाने पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, जिन्होंने पहले चरण में उत्कृष्ट कार्य किया है, ताकि वे अपने व्यवसाय का और विस्तार कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं को इस तरह आगे बढ़ाया जाए कि तकनीक, पैकेजिंग, गुणवत्ता और बाजार सहित चारों मोर्चों पर उत्तर प्रदेश के उत्पाद सशक्त रूप में स्थापित हों।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ में संदिग्ध बांग्लादेशियों का अवैध धंधा, प्लास्टिक गलाकर कमा रहे लाखों

संदिग्ध बांग्लादेशियों ने लखनऊ में कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह काम किसकी जमीन पर हो रहा है, कोई बताने वाला नहीं। कुछ जगहों पर सरकारी होने की बात भी सामने आ रही है।...
By Dec 10, 2025

इंडिगो की मनमानी: लखनऊ-वाराणसी में 33 उड़ानें रद्द, हंगामा करने वाला यात्री गिरफ्तार

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें रविवार को भी निरस्त रहीं। हालांकि, शुक्रवार और शनिवार की अपेक्षा रविवार को विमानों के निरस्त...
By Dec 10, 2025

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी नशा तस्कर पंकज त्रिपाठी घायल, साथी गिरफ्तार

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) को एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार देर रात कौशांबी के कुख्यात नशा तस्कर पंकज त्रिपाठी को घेराबंदी के बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार...
By Dec 10, 2025

यूपी पुलिस को मिली हाई-टेक स्कॉर्पियो, अपराध पर नियंत्रण के लिए SP ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ मुख्यालय से जिले को यूपी 112 सेवा के लिए छह नई स्कॉर्पियो गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं। ये सभी वाहन अत्याधुनिक उपकरणों और हाई-टेक कैमरों से लैस हैं, जो पुलिसिंग को और भी प्रभावी...
By Dec 10, 2025

लखनऊ में पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी भी पकड़ा गया

लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस की एएनटीएफ यूनिट ने सोमवार तड़के एक बड़ी सफलता हासिल की। मोहनलालगंज क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश पंकज त्रिपाठी और...
By Dec 10, 2025

यूपी शिक्षक निर्वाचन में बड़ा ‘खेल’! हजारों शिक्षकों के नाम गायब, संघ ने की शिकायत

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने विधान परिषद शिक्षक खंड निर्वाचन–2026 के लिए प्रकाशित मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह...
By Dec 10, 2025

गोवा हादसे के बाद लखनऊ में बड़ा खुलासा: 50% नाइट क्लबों में ‘फायर सेफ्टी’ फेल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

लखनऊ के नाइट क्लबों में आग से बचाव के इंतजामों की कमी पाई गई है। दमकल विभाग और आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों ने निरीक्षण में पाया कि लगभग आधे क्लबों में सुरक्षा मानकों का...
By Dec 10, 2025

UP: शेयर मार्केट के झांसे में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म; सचिवालय कर्मी पर मतांतरण का दबाव

लखनऊ: सचिवालय में तैनात एक महिला कर्मी ने बुलंदशहर के वली मो. कुरैशी पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल, धमकी और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महानगर थाने में मुकदमा दर्ज...
By Dec 10, 2025

साझा करें