अयोध्या बाइपास निर्माण में आई तेजी, दूसरी किस्त में मिले 10 करोड़;0 करोड़; जानें कब तक पूरा होगा काम
गोंडा। निर्माणाधीन अयोध्या-बलरामपुर बाइपास के लिए दस करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी हो गई है। इस साल मार्च के आखिरी सप्ताह में पहली किस्त 19 करोड़ की मिली थी। इस बजट से लगभग सात करोड़ रुपये नई सड़क के लिए भूमि खरीदने में खर्च हो गए थे। मिट्टी पटाई होने के बाद बजट अभाव से कार्य थोड़ा धीमा पड़ गया था, लेकिन अब दूसरी किस्त मिल जाने से इसमें तेजी आएगी।
56 करोड़ 34 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बन रहे अयोध्या-उतरौला व बलरामपुर बाइपास को पूर्ण करने में लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है। 11.600 किलोमीटर लंबे बाइपास में गोंडा-बलरामपुर मार्ग से उतरौला मार्ग के बीच मिट्टी पटाई कार्य पूरा हो चुका है। गोंडा-अयोध्या मार्ग से गोंडा-उतरौला को जोड़ने के लिए भी मिट्टी पटाई तेजी से चल रही है।
इसके बाद अब पत्थर डालने की प्रक्रिया शुरू होनी है। साथ ही गोंडा-उतरौला रोड से केपी इंटर कालेज के सामने से सोनी हरलाल व मझवां गांव के बीच एक किलोमीटर नई सड़क बननी है। इसके लिए 40 किसानों से दो हेक्टेयर भूमि ली जाएगी, जिसके खरीद की प्रक्रिया चल रही है। अवर अभियंता राम निवास ने बताया कि जमीन खरीद होते ही निर्माण और रफ्तार पकड़ लेगा।
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी खंड द्वितीय विनोद त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या, उतरौला व बलरामपुर बाइपास पूर्ण करने के लिए दूसरी किस्त मिल गई है। जमीन खरीद होते ही निर्माण में तेजी आ जाएगी। इसके बन जाने के बाद शहर में लग रहे जाम से फुरसत मिल जाएगी। परियोजना पूर्ण होने की तय अवधि 31 जून 2026 है।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: गोंडा में बस-कार टक्कर में मां-बेटे समेत 3 की मौत, एयरपोर्ट जा रहा था परिवार
यूपी में 113 करोड़ से 17 सड़कों का कायाकल्प, आवागमन होगा आसान
अलाव तापते समय महिला की दर्दनाक मौत, ठंड से बचने की कोशिश में गंवाई जान; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोंडा-बलरामपुर के 2000 से ज्यादा गांवों में बिछेगी ऑप्टिकल फाइबर केबल, खत्म होगी सर्वर डाउन की दिक्कत
यूपी के गोंडा में ईंट भट्ठे पर खूनी खेल, विवाद के बाद मुंशी की गला रेतकर हत्या से सनसनी
