0

अलाव तापते समय महिला की दर्दनाक मौत, ठंड से बचने की कोशिश में गंवाई जान; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

By Dec 10, 2025

गोंडा जिले के बेलसर नगर पंचायत के वार्ड 16 चांदपुर में शुक्रवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। स्थानीय निवासी सुषमा (उम्र लगभग 45 वर्ष) अपने आंगन में अलाव ताप रही थीं। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए उन्होंने ऊनी कपड़े पहने हुए थे।

अलाव तापने के दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं।

स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान सुषमा ने दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। सुषमा के पति शंभू गुप्ता का निधन करीब आठ वर्ष पूर्व ही हो चुका था। अब उनके पीछे दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुखिया के निधन के बाद अब बच्चों की मां भी उन्हें छोड़कर चली गई है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू सिंह ने बताया कि महिला के शव का अंतिम संस्कार अयोध्या में किया गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: गोंडा में बस-कार टक्कर में मां-बेटे समेत 3 की मौत, एयरपोर्ट जा रहा था परिवार

गोंडा-अयोध्या हाईवे स्थित चंदापुर के पास उत्तराखंड की बस व कार में हुई आमने-सामने भिड़ंत में मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। जबकि, भाई-बहन घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले...
By Dec 10, 2025

यूपी में 113 करोड़ से 17 सड़कों का कायाकल्प, आवागमन होगा आसान

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में सड़कों की हालत सुधारने के लिए 1 अरब 13 करोड़ रुपये की लागत से 17 सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। लोक...
By Dec 10, 2025

गोंडा-बलरामपुर के 2000 से ज्यादा गांवों में बिछेगी ऑप्टिकल फाइबर केबल, खत्म होगी सर्वर डाउन की दिक्कत

गोंडा व बलरामपुर जिले के 2002 गांवों में तीव्र गति की इंटरनेट की सेवा देने के लिए बीएसएनएल गांव-गांव ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछा रहा है। करीब 200 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का जिम्मा...
By Dec 10, 2025

यूपी के गोंडा में ईंट भट्ठे पर खूनी खेल, विवाद के बाद मुंशी की गला रेतकर हत्या से सनसनी

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक ईंट भट्ठे पर हुए खूनी विवाद ने सनसनी फैला दी है। छपिया थाना क्षेत्र के सबरापुर गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मुंशी के तौर पर काम करने वाले...
By Dec 10, 2025

अयोध्या बाइपास निर्माण में आई तेजी, दूसरी किस्त में मिले 10 करोड़;0 करोड़; जानें कब तक पूरा होगा काम

गोंडा। निर्माणाधीन अयोध्या-बलरामपुर बाइपास के लिए दस करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी हो गई है। इस साल मार्च के आखिरी सप्ताह में पहली किस्त 19 करोड़ की मिली थी। इस बजट से लगभग सात...
By Dec 10, 2025

साझा करें