0

गोपालगंज: बाढ़ प्रभावित दियारा में सब्जी क्रांति की तैयारी, 350 हेक्टेयर में होगी खेती

By Dec 9, 2025

गोपालगंज में हर साल बाढ़ से तबाह होने वाले गंडक नदी के दियारा इलाके में अब सब्जी की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। दियारा विकास योजना के तहत इस इलाके के 76 गांवों को चुना गया है। योजना के तहत लतर वाली सब्जियों के अलावा किसान भिंडी, लौकी व करेला की खेती करेंगे। दियारा की कुल 32 पंचायतों में इस साल 350 हेक्टेयर में सब्जी की खेती का लक्ष्य रखा गया है।

गंडक नदी के दियारा के इलाके में बसे ग्रामीणों के जीविका का मुख्य साधन पशुपालन और गन्ना की खेती रही है। हालांकि, हाल के कुछ वर्षों में हर साल गंडक के कटाव और बाढ़ की समस्या को देखते हुए दियारा विकास योजना के तहत सब्जी की खेती प्रारंभ की गई है। इसके तहत गांवों के साथ ही भूमि चयन का कार्य पूर्ण करने के बाद चयनित किसानों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

कृषि विभाग की ओर से चिन्हित किए गए किसानों को सब्जी की खेती के लिए उन्नत बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा खाद पर भी अनुदान दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि किसान अपने परिवार को खुशहाल बना सकें। विभाग परवल के साथ ही लतर वाली सब्जियों की खेती कराने पर जोर दे रहा है, क्योंकि यह इस इलाके की मिट्टी के लिहाज से अधिक उपयोगी है और इससे किसानों को अधिक मुनाफा होने की संभावना है।

सब्जी की खेती करने वाले किसानों को खेतों की सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए अनुदान पर बोरिंग और पंपसेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। सब्जी के बेहतर उत्पादन तथा समय-समय पर की जाने वाली सिंचाई के लिए किसानों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गोपालगंज की हर पंचायत में बनेगा ‘विवाह मंडप’, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

गोपालगंज जिले की हर पंचायत में अब शादी मंडप का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन ढूंढने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विवाह संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाना...
By Dec 9, 2025

गोपालगंज में रिंग रोड का सपना होगा पूरा, 126 करोड़ से बनेगा नया बाईपास

गोपालगंज में बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो गई है। इस परियोजना पर 126 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि भूमि अधिग्रहण जल्द पूरा हो और निर्माण कार्य शुरू...
By Dec 9, 2025

गोपालगंज में जाम का ‘नासूर’: अवैध टैक्सी-ऑटो स्टैंडों से राहगीर बेहाल, प्रशासन बेखबर!

गोपालगंज शहर में जाम की समस्या एक गंभीर चुनौती बन गई है, जिसका मुख्य कारण अवैध टैक्सी और ऑटो स्टैंडों का अनियंत्रित विस्तार है। शहर के लगभग सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर इन वाहनों के खड़े...
By Dec 9, 2025

साझा करें