0

गोपालगंज की हर पंचायत में बनेगा ‘विवाह मंडप’, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

By Dec 9, 2025

गोपालगंज जिले की हर पंचायत में अब शादी मंडप का निर्माण होगा। इसके लिए जमीन ढूंढने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर विवाह संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाना है, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। मंडप निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि की पहचान की जा रही है, ताकि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो सके।

अब गांवों में भी शहर की तरह बेटियों की शादी आधुनिक विवाह भवन से संपन्न हो सकेगी। तंग जगह के चलते बरात को ठहराने व विवाह में होने वाली परेशानी अब जल्द दूर होने वाली है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत अब प्रत्येक पंचायत में एक-एक विवाह मंडप बनाया जाएगा। सरकार ने यह योजना गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए एक सम्मानजनक और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की है।

योजना के तहत जिले की सभी 230 पंचायतों में जमीन की खोज प्रारंभ हो गई है। इसके लिए सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक पंचायत में इसके लिए 30 डिसमिल जमीन की जरूरत होगी। जानकारी के अनुसार, गरीब परिवारों को विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए एक सुविधाजनक और गरिमापूर्ण स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने राज्य के सभी पंचायतों में विवाह मंडप तैयार करने का निर्णय लिया है। साथ ही इसके लिए शुरुआती राशि का भी आवंटन कर दिया है।

जिले के सभी 230 पंचायतों में विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा। जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक विवाह मंडप के निर्माण पर 50-50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सभी अंचलों के सीओ को इस योजना के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। संबंधित पंचायत के मुखिया भी जमीन उपलब्ध कराने में संबंधित अंचल के सीओ की मदद करेंगे। इस संबंध में जिला स्तर पर सभी 14 अंचलों के सीओ को पत्र जारी किया गया है। ताकि जल्द जमीन के चयन की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गोपालगंज: बाढ़ प्रभावित दियारा में सब्जी क्रांति की तैयारी, 350 हेक्टेयर में होगी खेती

गोपालगंज में हर साल बाढ़ से तबाह होने वाले गंडक नदी के दियारा इलाके में अब सब्जी की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। दियारा विकास योजना के तहत इस इलाके के 76 गांवों को चुना...
By Dec 9, 2025

गोपालगंज में रिंग रोड का सपना होगा पूरा, 126 करोड़ से बनेगा नया बाईपास

गोपालगंज में बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज हो गई है। इस परियोजना पर 126 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रशासन का लक्ष्य है कि भूमि अधिग्रहण जल्द पूरा हो और निर्माण कार्य शुरू...
By Dec 9, 2025

गोपालगंज में जाम का ‘नासूर’: अवैध टैक्सी-ऑटो स्टैंडों से राहगीर बेहाल, प्रशासन बेखबर!

गोपालगंज शहर में जाम की समस्या एक गंभीर चुनौती बन गई है, जिसका मुख्य कारण अवैध टैक्सी और ऑटो स्टैंडों का अनियंत्रित विस्तार है। शहर के लगभग सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर इन वाहनों के खड़े...
By Dec 9, 2025

साझा करें