शर्मनाक: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर दारोगा ने फूंक दी महिला की स्कूटी और बाइक
मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका ने दारोगा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दारोगा की पत्नी उसके पार्लर में आती थी, जिसके चलते दारोगा से उसकी जान-पहचान हुई। दारोगा लगातार महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। महिला के बार-बार मना करने पर दारोगा ने शर्मनाक कदम उठाया।
पीड़िता के मुताबिक, 29 नवंबर को दारोगा अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। वहां खड़ी महिला की स्कूटी और बाइक को उसने आग लगा दी। वाहनों में आग लगाने की यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। महिला ने तुरंत यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दारोगा मौके से फरार हो गया।
इंस्पेक्टर योगेश चंद्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है। यह भी सामने आया है कि जिस स्कूटी को जलाया गया, वह दारोगा ने ही महिला को गिफ्ट की थी। पीड़िता पहले भी दारोगा की शिकायत कर चुकी है, जिसके बाद दारोगा का बागपत तबादला कर दिया गया था। दारोगा बागपत से भी निलंबित चल रहा है।
दिव्यांग शिक्षक विकास को सीएम करेंगे सम्मानित, नवाचार से बदली छात्रों की किस्मत
मेरठ में यात्रियों का हाल बेहाल, 3 घंटे से ज्यादा लेट हुई शटल ट्रेन; जानें क्यों हो रही देरी
शर्मनाक: मेरठ के स्कूल में टीचर ने दो छात्राओं से की छेड़छाड़, अभिभावकों के हंगामे के बाद गिरफ्तार
मेरठ: हापुड़ अड्डा चौराहे पर सरेराह वारदात, बातों में उलझाकर महिला का बैग काटकर 2 लाख रुपये चोरी
मेरठ सांसद अरुण गोविल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, छावनीट परीक्षा सहित इन मुद्दों पर की मांग
UP Board 2026 परीक्षा: मेरठ में 99 केंद्र प्रस्तावित, 4 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आपत्ति; पूरी लिस्ट जारी
मेरठ की सड़कों पर दिखेगी प्राकृतिक छटा, वर्टिकल गार्डन और झरने बढ़ाएंगे सुंदरता
मेरठ में बड़ा फ्रॉड: 151 ग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हुआ कारीगर, व्यापारियों ने दर्ज कराया केस
