100 किमी/घंटा रफ्तार से हवाएं, भारी बारिश! ‘दितवाह’ तूफान का तीन राज्यों में अलर्ट, श्रीलंका में मचाई तबाही
बंगाल की खाड़ी में पहले से ही साइक्लोन सेन्यार के चलते हलचल मची हुई है। वहीं, अब दितवाह तूफान का असर देखने को मिलेगा। चक्रवाती तूफान दितवाह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र के तटों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
दरअसल, श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद तूफान दितवाह अब भारत की ओर रूख कर लिया है। श्रीलंका में दितवाह तूफान से अब तक 69 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, अब इसका असर दक्षिण भारतीय राज्यों में देखने को मिलेगा। इसके चलते यहां तीन दिनों तक मौसम खराब रहेगा।
दितवाह चक्रवाती तूफान के टकराने से तमिलनाडु में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान आएगा। इस दौरान भारी बारिश की भी संभावना है। तमिलनाडु के अलावा केरल, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दितवाह तूफान श्रीलंका तट और समीपवर्ती बंगाल की खाड़ी से होते हुए उत्तर-उत्तरपश्चिमी मार्ग पर आगे बढ़ेगा। जो रविवार की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचेगा। तूफान दितवाह के खतरे को देखने हुए मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनियां जारी की हैं।
तूफान दितवाह को लेकर मौसम विज्ञान के डायरेक्टर जनरल, डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि साइक्लोन तूफान श्रीलंका के तटीय इलाकों और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। यह चेन्नई से लगभग 480 किलोमीटर दक्षिण में है। यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। यह 29 तारीख की सुबह तक श्रीलंका से निकलकर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में आ जाएगा। इस दौरान इसमें थोड़ी तेजी आ सकती है।
साइक्लोन तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और 30 तारीख की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट के पास पहुंच जाएगा। इसके असर से तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश से स्थानीय स्तर पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ जैसे हालात भी बन सकते हैं।
डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 29 और 30 तारीख को तमिलनाडु, दक्षिण आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटों पर समुद्र में खराब मौसम हो सकता है। तूफानी लहरें उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के निचले इलाकों में पानी भर सकती हैं, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, मछुआरों को 30 तारीख तक समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
तमिलनाडू के कुड्डालोर जिले के कलेक्टर सिबी अधित्या ने बताया कि साइक्लोन दितवाह को लेकर IMD ने कुड्डालोर डिस्ट्रिक्ट के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह से तैयार है। कलेक्टर सिबी अधित्या ने कहा कि हमने 22 बहुत ज्यादा खतरे वाली जगहों और 39 ज्यादा खतरे वाली जगहों की पहचान की है, जहां पानी आमतौर पर जमा रहता है। हमने लोगों और सामान, खासकर मोटर को पहले से तैनात कर दिया है, ताकि पानी जमा होने और पानी भरने की समस्या को तुरंत ठीक किया जा सके। हमने 233 राहत सेंटर भी पहचाने हैं जहां लोगों को निकालकर सुरक्षित रखा जा सकता है, और जहां खाना और पानी दिया जा सकता है।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
