0

झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! 9 DSP बने IPS अधिकारी, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

By Dec 9, 2025

यूपीएससी समिति ने झारखंड पुलिस सेवा के नौ वरिष्ठ डीएसपी को आईपीएस में पदोन्नत किया है, जिनमें शिवेंद्र, राधा प्रेम किशोर और मुकेश कुमार महतो शामिल हैं। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की।

राज्य ब्यूरो, रांची। यूपीएससी की समिति ने राज्य पुलिस सेवा के नौ सीनियर डीएसपी को आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति दे दी है। इन अधिकारियों में चाईबासा के डीएसपी मुख्यालय शिवेंद्र, विशेष शाखा के डीएसपी राधा प्रेम किशोर, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे डीएसपी मुकेश कुमार महतो शामिल हैं।

इनके अलाव, जैप-8 लेस्लीगंज पलामू के सीनियर डीएसपी मजरूल होदा, जैप-5 देवघर के प्रभारी समादेष्टा दीपक कुमार, झारखंड जगुआर के एडिशनल डीएसपी राजेश कुमार भी आईपीएस में प्रमोट हो गए हैं।

वहीं, प्रमोशन लिस्ट में जैप-2 टाटीसिलवे के एडिशनल डीएसपी अविनाश कुमार, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के एडिशनल डीएसपी रोशन गुडिया, सीसीआर के एडिशनल डीएसपी राम सामद का नाम भी शामिल है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।

दूसरी ओर, इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नत हुए एक और अधिकारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त अधिकारी विनोद कुमार हैं, जिन्हें राज्य सरकार ने एक सप्ताह पहले ही विशेष शाखा में डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया था। करीब पांच महीने से डीएसपी में प्रोन्नत अधिकारियों का पदस्थापन नहीं हो रहा है।

64 नवप्रोन्नत डीएसपी में दो सेवानिवृत्त हो गए हैं। दोनों ही अधिकारियों को राज्य सरकार ने सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले पदस्थापन किया है, ताकि उन्हें प्रोन्नति संबंधित लाभ मिल सके। अब भी 62 अधिकारी पदस्थापन का इंतजार कर रहे हैं।

प्रोन्नति संबंधित अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नति का लाभ तभी मिलेगा, जब उक्त अधिकारी का पदस्थापन होगा। यही वजह है कि नव प्रोन्नत अधिकारी पिछले पांच महीने से पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Jharkhand Police: वर्दी पर स्टार तो बढ़े लेकिन नहीं मिला प्रमोशन का लाभ, रिटायरमेंट से पहले गरमाया मुद्दा

Jharkhand Police Promotion: 64 पुलिस अफसर बने डीएसपी, डीजीपी ने बैज लगाकर किया सम्मानित

Ranchi News: SPC की अंतिम परीक्षा में 1110 जवान हुए पास, 139 फेल

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

रांची रेल मंडल में बड़ा झटका: 1 महीने तक 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

रांची रेल मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके कारण 10 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने इस दौरान प्री नॉन-इंटरलाकिंग और नॉन-इंटरलाकिंग कार्य...
By Dec 9, 2025

झारखंड में बिजली बिल का झटका! 60% तक महंगी होगी बिजली? JBVNL ने सौंपा प्रस्ताव, आम आदमी पर पड़ेगा भारी बोझ

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में औसतन 60 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि करने का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के समक्ष रख दिया...
By Dec 9, 2025

रोहित-गंभीर के बीच ‘महाभारत’? रांची वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल, BCCI में टेंशन!

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली तो...
By Dec 9, 2025

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास! शेन वॉर्न का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बने ‘नंबर वन’ स्पिनर

टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। विराट कोहली के शतक के बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के...
By Dec 9, 2025

विराट कोहली का 52वां शतक, कुलदीप यादव का कमाल, रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया

भारत ने रांची में खेल गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया और इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की जीत के...
By Dec 9, 2025

झारखंड में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा, ₹75 करोड़ की राशि से रोजगार पर फोकस

राज्य में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 75 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करने का फैसला किया है। इस राशि का उपयोग पार्कों में पौधरोपण और सौंदर्यीकरण के...
By Dec 9, 2025

विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘झटके वाला’ सेलिब्रेशन, ‘RO-KO’ की दोस्ती का वीडियो हुआ वायरल

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक जमाया। कोहली ने इस मैच में 135 रनों की पारी खेली। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ...
By Dec 9, 2025

झारखंड में मौसम का मिजाज: बढ़ेगा-घटेगा तापमान, बेघरों के लिए रैन बसेरा की मांग

रांची समेत झारखंड में ठंड का असर लगातार घट-बढ़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी, जिससे ठंड से थोड़ी...
By Dec 9, 2025

साझा करें