झारखंड में बिजली बिल का झटका! 60% तक महंगी होगी बिजली? JBVNL ने सौंपा प्रस्ताव, आम आदमी पर पड़ेगा भारी बोझ
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में औसतन 60 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि करने का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के समक्ष रख दिया है। सोमवार को दाखिल की गई इस टैरिफ याचिका में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दर को मौजूदा स्तर से बढ़ाकर 10.30 रुपये प्रति यूनिट करने की मांग की गई है।
याचिका में औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 9.10 रुपये प्रति यूनिट तथा कृषि सिंचाई के लिए 5.30 रुपये से बढ़ाकर 9 से 10 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। किसानों पर भी यह बोझ सीधे पड़ेगा, क्योंकि सिंचाई की ऊंची दर से खेती की लागत में भारी इजाफा होगा।
जेबीवीएनएल ने बढ़ोतरी के पक्ष में बढ़ती बिजली खरीद लागत, पुराने पावर परचेज एग्रीमेंट्स की देनदारी, वितरण घाटा और नेटवर्क मजबूती के लिए जरूरी पूंजीगत निवेश को आधार बनाया है।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जेबीवीएनएल पिछले दो महीनों से प्रबंध निदेशक विहीन है। बिना एमडी की औपचारिक स्वीकृति के ही यह याचिका दाखिल की गई है, जो अपने आप में एक असामान्य कदम है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि नए एमडी की नियुक्ति होने पर विस्तृत टैरिफ प्रस्ताव पेश किया जाएगा और उस पर एमडी की मुहर लगाई जाएगी।
आयोग ने याचिका स्वीकार कर ली है और अब इस पर सभी पक्षों की सुनवाई होगी। इतनी बड़ी बढ़ोतरी को मंजूरी मिलना आसान नहीं होगा, क्योंकि पिछले कई वर्षों से राज्य सरकार सब्सिडी के जरिए दरों को नियंत्रित रखने का दावा करती रही है।
अब सभी की निगाहें जेएसईआरसी के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। यदि प्रस्तावित दरें लागू हुईं तो झारखंड में बिजली बिल आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाला है।
नियामक आयोग को टाटा स्टील पावर कंपनी, जुस्को, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड, आधुनिक पावर, इनलैंड पावर ने भी टैरिफ पीटिशन दाखिल किया है। सबने 10 से लेकर 30 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव सौंपा है।
रांची रेल मंडल में बड़ा झटका: 1 महीने तक 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
रोहित-गंभीर के बीच ‘महाभारत’? रांची वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल, BCCI में टेंशन!
कुलदीप यादव ने रचा इतिहास! शेन वॉर्न का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बने ‘नंबर वन’ स्पिनर
विराट कोहली का 52वां शतक, कुलदीप यादव का कमाल, रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया
झारखंड में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा, ₹75 करोड़ की राशि से रोजगार पर फोकस
विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘झटके वाला’ सेलिब्रेशन, ‘RO-KO’ की दोस्ती का वीडियो हुआ वायरल
झारखंड में मौसम का मिजाज: बढ़ेगा-घटेगा तापमान, बेघरों के लिए रैन बसेरा की मांग
झारखंड बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, 25 हजार अधिवक्ता डालेंगे वोट
