आगरा पुलिस की सतर्कता से बची युवक की जान, Instagram पर पोस्ट किया था आत्महत्या का वीडियो
आगरा पुलिस की सोशल मीडिया सेल की त्वरित कार्रवाई ने शमसाबाद क्षेत्र के एक युवक को आत्महत्या करने से बचा लिया। युवक ने मानसिक तनाव के चलते इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही थी। वीडियो अपलोड होते ही आगरा पुलिस की सोशल मीडिया सेल को अलर्ट मिला। सूचना मिलते ही थाना शमसाबाद पुलिस की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझा-बुझाकर शांत किया, जो उस समय भावनात्मक आघात और तनाव में था।
पूछानबीन के दौरान युवक ने बताया कि वह प्रेम प्रसंग के चलते गहरे मानसिक दबाव में था। आवेश में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया और वीडियो पोस्ट कर दिया। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की और उसे भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर उसे सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। यह घटना दिखाती है कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगरानी कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है, खासकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में।
Agra Police News: इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट, पुलिस ने बचाई युवक की जान
Agra news: 30 कबूतरों को जहर देकर मारा, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
आगरा में कबूतरों को जहर देकर मारा, आरोपी गिरफ्तार; ग्रामीणों में आक्रोश
आगरा: बाग फरजाना में कूड़ा सेग्रीगेशन (Waste Segregation) पर जागरूकता अभियान
आगरा में डोर-टू-डोर ‘waste segregation’ अभियान, नगर निगम ने दी कूड़ा पृथक्करण की जानकारी
Agra news: सींगना में अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास जल्द, किसानों को मिलेगा लाभ
कर्ज में डूबा Agra Jeweler लापता, पुलिस ने होटल से ढूंढ़कर परिवार को सौंपा
आगरा पर्यटन में रिकॉर्ड उछाल, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और नए प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया आकर्षण
