सोते समय एक पैर बाहर क्यों रखते हैं लोग? इसके पीछे का विज्ञान और मनोविज्ञान
सोते समय कुछ लोगों को यह आदत होती है कि वे रजाई या कंबल से एक पैर बाहर निकाल लेते हैं। भले ही बाकी शरीर गर्म और ढका हुआ हो, लेकिन यह एक पैर बाहर की ठंडी हवा में रखना उन्हें सुकून देता है। पहली नजर में यह अजीब-सी आदत लग सकती है, मगर इसके पीछे शरीर और दिमाग दोनों की दिलचस्प जरूरतें छिपी होती हैं। तापमान नियंत्रण से लेकर बचपन की यादों तक, कई ऐसे कारण हैं जो कुछ लोगों को तब तक आराम महसूस नहीं होने देते जब तक उनका एक पैर कंबल या रजाई के बाहर न हो जाए।
कई लोग भारी रजाई या कंबल के नीचे खुद को दबा हुआ महसूस करते हैं। हल्की-सी भी कैद जैसी भावना उन्हें रिलैक्स होने नहीं देती। ऐसे में, एक पैर बाहर रखने से उन्हें तुरंत हल्का-सा स्पेस और आजादी का एहसास मिलता है। यह छोटा-सा बदलाव नर्वस सिस्टम को शांत करता है और शरीर को आराम की स्थिति में लाने में मदद करता है।
कई सोने की आदतें बचपन से ही शुरू होती हैं- जैसे पसंदीदा कंबल को पकड़कर सोना, हाथ को तकिए के नीचे रखना या एक पैर बाहर निकालकर सोना। Journal of Psychosomatic Research में पब्लिश शोध दिखाता है कि ऐसी आदतें इसलिए बनी रहती हैं क्योंकि वे दिमाग को सुरक्षा और आराम का संकेत देती हैं। इससे तनाव कम होता है और नींद आसानी से आने लगती है।
एक पैर बाहर रखने से शरीर को छोटे स्तर पर आजादी का अहसास मिलता है। शारीरिक रूप से यह बिस्तर की कैद-सी भावना को कम करता है और मानसिक रूप से व्यक्ति को अपने स्पेस पर नियंत्रण होने का अहसास देता है। यह छोटा-सा संकेत तनाव घटाता है और नींद में जाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
