0

शादी की खुशियां बदली मातम में, बर्रों के हमले से सेवानिवृत्त हवलदार की मौत

By Dec 9, 2025

कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के गांव किनौड़ी खैराबाद में मध्य प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत्त हवलदार अतर सिंह खेत पर पानी लगाने गए थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे जब वह पानी लगा रहे थे, तभी एक पेड़ पर बर्रों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बर्रों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले।

बर्रों ने सेवानिवृत्त हवलदार को बुरी तरह से घेर लिया और उन पर चिपट गईं। कोई भी उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जब गांव से कई लोग आए, तब उन्होंने आग जलाकर बर्रों को भगाया। गंभीर अवस्था में अतर सिंह को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भतीजे कुलदीप की बारात रविवार को सैफई जानी थी। इस दुखद घटना के कारण शादी वाले घर में मातम छा गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अतर सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया। शाम के समय गमगीन माहौल में बारात गई।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

UP Board Exam 2026: 81 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, राजकीय स्कूलों का बढ़ा कद, 4 दिसंबर तक दें आपत्ति

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र की अंनतिम सूची जारी कर दी है। फिलहाल बोर्ड ने परीक्षा के लिए 81 केंद्र निर्धारित किए...
By Dec 9, 2025

एटा: दो बच्चों को कमरे में बंद कर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि सुशील नाम के व्यक्ति ने किशोरी के...
By Dec 9, 2025

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, एटा पुलिस को करना पड़ा रूट डायवर्ट!

एटा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के स्वागत में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लखनऊ से एटा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा...
By Dec 9, 2025

एटा में दिल दहला देने वाला हादसा: मिट्टी की ढाय गिरी, बच्चों को बचाते हुए महिला की मौत, तीन घायल

एटा के खेड़िया खुर्द गांव में मिट्टी की ढाय गिरने से बड़ा हादसा हुआ। गड्ढे में खेल रहे बच्चों को बचाने में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। सिंचाई...
By Dec 9, 2025

साझा करें