एटा: दो बच्चों को कमरे में बंद कर 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि सुशील नाम के व्यक्ति ने किशोरी के साथ खेल रहे दो बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और फिर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 नवंबर को सुबह सुशील ने किशोरी को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी घर पहुंची और उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई, तो परिवार ने आरोपी के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें डरा-धमका दिया गया।
इसके बाद, 27 नवंबर को महिला अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी सुशील के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद से फरार है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
UP Board Exam 2026: 81 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, राजकीय स्कूलों का बढ़ा कद, 4 दिसंबर तक दें आपत्ति
शादी की खुशियां बदली मातम में, बर्रों के हमले से सेवानिवृत्त हवलदार की मौत
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, एटा पुलिस को करना पड़ा रूट डायवर्ट!
एटा में दिल दहला देने वाला हादसा: मिट्टी की ढाय गिरी, बच्चों को बचाते हुए महिला की मौत, तीन घायल
