0

150 की रफ्तार पर भी नहीं हिला पानी: GM ने किया बख्तियारपुर-धनबाद रेलखंड का निरीक्षण, ट्रैक की गुणवत्ता से संतुष्ट

By Dec 13, 2025

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने शुक्रवार को बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया–कोडरमा–धनबाद रेलखंड का विस्तृत विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा के दौरान विभिन्न स्टेशनों, पुल-पुलियों, ओएचई प्रणाली, पथ-रक्षण व्यवस्था तथा ट्रैक की सवारी गुणवत्ता का बारीकी से मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के पश्चात वापसी में झाझा–किउल–राजेंद्र पुल–बरौनी रेलखंड का भी विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बंधुआ–कोडरमा–धनबाद खंड पर ट्रेन की गति जब 150 किमी/घंटा तक पहुंच गई, तब भी ‘ग्लास में रखा पानी बिलकुल स्थिर’ पाया गया। यह धनबाद मंडल में ट्रैक की उत्कृष्ट मजबूती, उच्च गुणवत्ता वाले रख-रखाव, आधुनिक तकनीक आधारित अवसंरचना और सवारी गुणवत्ता में निरंतर सुधार का प्रमाण माना गया।

महाप्रबंधक ने इसे मंडल द्वारा अपनाई गई उन्नत कार्यप्रणाली, समयबद्ध निरीक्षण और सतत मानिटरिंग का परिणाम बताया। निरीक्षण के उपरांत महाप्रबंधक ने अधिकारियों को संरक्षा और सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने, यात्री सुविधाओं में सुधार लाने तथा ट्रैक व ओएचई सिस्टम के रख-रखाव को और आधुनिक व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

हार के बाद भी महागठबंधन में ‘एक्शन’ क्यों नहीं? NDA ने लिया फैसला, RJD-कांग्रेस में फंसा पेंच

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम पर सभी राजनीतिक दलों में मंथन चल रहा है। उन अपनों की पहचान हो रही है, जिन्होंने चुनाव के समय दल विरोधी आचरण किया। अपार बहुमत हासिल करने के बावजूद...
By Dec 13, 2025

पटना: मनेर में वर्चस्व की जंग, बाइक सवारों ने की अंधाधुंध फायरिंग, दहशत में इलाका

पटना के मनेर थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अंधाधुंध फायरिंग हुई। बाइक सवार तीन युवकों ने बड़ी चौराहा के समीप दहशत फैला दी। मनेर में वर्चस्व को लेकर अंधाधुंध फायरिंग संवाद सूत्र,...
By Dec 13, 2025

साझा करें