0

यूपी में मतदाता सूची अपडेट: 11 दिसंबर तक भरें गणना फॉर्म, 14 फरवरी को होगा अंतिम प्रकाशन

By Dec 9, 2025

उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश एवं भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार होने वाली मतदाता सूची से जुड़े सभी चरणों की तिथियां पुनर्निर्धारित की है।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार एसआईआर गणना अवधि 11 दिसंबर को होगी। इसी दिन मतदान केंद्रों का युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थापन भी किया जाएगा। नियंत्रण तालिका अद्यतनीकरण और ड्राफ्ट रोल की तैयारी 12 से 15 दिसंबर के बीच संपन्न होगी। इसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर को किया जाएगा।

दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर से 15 जनवरी 2026 तक ली जाएगी। इसी अवधि में नोटिस जारी करना, सुनवाई, सत्यापन और सभी दावे-आपत्तियों का निपटान ईआरओ द्वारा 7 फरवरी तक किया जाएगा। मतदाता सूची के स्वास्थ्य मानकों की जांच और अंतिम प्रकाशन की अनुमति 10 फरवरी को आयोग देगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी को होगा।

वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की नामावलियां निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम के अनुसार तैयार कर ली गई हैं। इन नामावलियों की एक-एक प्रति 2 से 16 दिसंबर तक कार्यालय समय में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। इच्छुक मतदाता सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय सहित निर्धारित स्थलों पर नामावली का अवलोकन कर सकते हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: कटरे में सो रहे 19 वर्षीय प्रिंस की जलकर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के सरायगंधु गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक कटरे के अंदर सो रहे 19 वर्षीय प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में आग...
By Dec 9, 2025

गंगा में डॉल्फिन की चहलकदमी से लोगों में उत्साह, संरक्षण के लिए चलाया गया अभियान

गाजीपुर में गंगा नदी में डॉल्फिन की चहलकदमी ने लोगों में उत्साह भर दिया है। डॉल्फिन के संरक्षण के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग द्वारा... जागरण संवाददाता, खानपुर (गाजीपुर)। गंगा...
By Amit Sagar Dec 9, 2025

किसान सम्मान निधि का झांसा देकर विधवा की जमीन हड़पने की कोशिश, हिस्ट्रीशीटर समेत दो पर केस दर्ज

गाजीपुर के जंगीपुर में किसान सम्मान निधि योजना के नाम पर एक विधवा महिला की जमीन हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
By Dec 9, 2025

साझा करें