UP Weather: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट, 9 लोग घायल
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार की शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बारिश के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई, जिससे जगह-जगह पेड़, होर्डिंग्स और बिजली के खंभे उखड़ गए।
आगरा के फतेहपुर सीकरी में तेज आंधी के कारण पांच मकान ढह गए, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके अलावा, आगरा और मथुरा के कई इलाकों में ओलावृष्टि से गेहूं, जौ और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी आ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने लोगों से खुद को और फसलों को बचाने के लिए पहले ही इंतजाम करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार देर शाम आई तेज रफ्तार आंधी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी के तुरंत बाद हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। शहर के अधिकांश इलाकों में ब्लैक आउट हो गया और दो-तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
Lucknow crime news: अमीनाबाद में घर में घुसकर भाई-बहन पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
Lucknow: Charbagh और एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, पत्नी के दोस्त को फंसाने की थी साजिश
आगरा तहसील पार्किंग ठेका 25.10 लाख में बिका, 11 लोगों ने लगाई बोली | agra news
CM Yogi के आगमन से पहले Greater Agra योजना की तैयारियों का निरीक्षण, अधिकारियों ने लिया जायजा
कानपुर के हैलट अस्पताल में आंधी का कहर, 12 पेड़ गिरे, कई वाहन क्षतिग्रस्त; बड़ा हादसा टला
यूपी में Crime News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, चोरी और सड़क हादसों में मौत
कानपुर में bike accident: खड़ी बाइक पर बैठे किसान की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पंचतंत्र की कहानियों का असली मकसद, लखनऊ में बताया गया क्यों लिखी गई थी ये कहानियां
