UP Roadways: कोहरे में 50 किमी/घंटा से तेज चलाई बस, तो तुरंत पहुंचेगा मैसेज, होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश रोडवेज ने भीषण ठंड और कोहरे केहरे के मद्देनजर बसों के संचालन को लेकर कड़े नियम लागू किए हैं। मथुरा के बल्देव में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद यह फैसला लिया गया है। अब रात में 50 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से बस चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सभी बसों में जीपीएस और स्पीड गवर्नर लगे हुए हैं। ये उपकरण सीधे डिपो के एआरएम और क्षेत्रीय महाप्रबंधक के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। जैसे ही कोई चालक रात में 50 किमी/घंटा से तेज बस चलाएगा, अधिकारियों के पास तुरंत अलर्ट मैसेज पहुंच जाएगा। नियम तोड़ने पर चालक की संविदा समाप्त करने तक की कार्रवाई हो सकती है।
रोडवेज ने चालकों को निर्देश दिए हैं कि दिन में भी बस की गति 60 किमी/घंटा से अधिक नहीं होनी चाहिए। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य होने पर चालकों को बस को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा करना होगा और इसकी सूचना तुरंत डिपो अधिकारियों को देनी होगी। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोडवेज ने रात्रिकालीन बसों के संचालन में भी 25 प्रतिशत की कटौती कर दी है।
बरेली में बर्थडे पार्टी पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप; पुलिस ने की कार्रवाई
Kasganj news: सिढ़पुरा के राजवाह में मिले जानवरों के अवशेष, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
प्रयागराज में ‘शक्ति सृजन’ अभियान शुरू, हर्षा रिछारिया ने युवाओं से की खास अपील | Prayagraj news
‘द ताज स्टोरी’ के बाद अब ‘द सीकरी फाइल्स’, Fatehpur Sikri news पर बनेगी वेब सीरीज
फतेहपुर सीकरी के विवादित इतिहास पर बनेगी ‘द सीकरी फाइल्स’ वेब सीरीज, जनवरी में शूटिंग
आगरा के रुनकता में शनिदेव मंदिर मार्ग का होगा चौड़ीकरण, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत (Agra news)
Agra Basketball League: सीजन-3 की नीलामी में देव राघव और अश्वनी पर लगी सबसे ऊंची बोली
कोहरे में सुरक्षित रेल संचालन के लिए आगरा मंडल की तैयारी, ‘Agra news’ में जानें इंतजाम
