बैंक में ताला डालकर प्रदर्शन, पांच महिलाएं बेहोश, करोड़ों की ठगी का मामला
पारा के मोहन रोड स्थित शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में सोमवार को ग्राहकों ने बैंक के मुख्य गेट पर ताला जड़कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक मित्र और उसके साथियों ने एफडी के जरिए जमा कराए करोड़ों रुपये की ठगी की है और यह एफडी फर्जी निकली। इस ठगी के कारण बैंक प्रबंधन जिम्मेदार है और उन्हें ग्राहकों के पैसे वापस करने होंगे। यह मामला आठ महीने पहले भी सामने आया था, लेकिन अब तक अधिकांश ग्राहकों को उनकी जमा राशि नहीं लौटाई गई है।
भीषण गर्मी के बीच प्रदर्शन कर रही पांच महिला ग्राहक, जिनमें जानकी, गुड़िया, जयश्री, रुचि गौतम, रामादेवी और सुषमा शामिल हैं, गर्मी के कारण गश खाकर बेहोश हो गईं। पुलिस की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिलाओं को पानी की छींटे डालकर होश में लाया गया।
इस प्रदर्शन के कारण बैंक में ढाई घंटे तक कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंक पहुंचे कई ग्राहक ताला और प्रदर्शन देखकर लौट गए। पुलिस और बैंक मैनेजर द्वारा जल्द पैसे वापस दिलाने के आश्वासन के बाद ग्राहक शांत हुए और उन्होंने मुख्य गेट का ताला खोल दिया, जिसके बाद बैंक में कामकाज सामान्य हो सका।
अलीगढ़ में श्री अचलेश्वर धाम पर महाकाल स्वरूप में हुआ शिव का शृंगार
फार्मासिस्टों के पदनाम और वेतनमान संशोधन की मांग, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश
कानपुर में आईटीआई पांडु नगर में आज लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
ईपीएफओ के ‘निधि आपके निकट 2.0’ कैंप से 15 जिलों के पीएफ सदस्यों को मिला समाधान, PF Account Help
कानपुर को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 310 श्रमिक मित्र होंगे ब्रांड एम्बेसडर
लखनऊ में नशे में धुत ऑटो सवारों ने युवती से की छेड़छाड़, एक गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय से पूछताछ, CBI जांच की मांग SC पहुंची
आगरा मेट्रो दे रही युवाओं को टैलेंट दिखाने का मौका, बर्थडे पार्टी के लिए कोच की सुविधा
