UP news: लखनऊ की इंदिरा नहर में कूदे SDM के भाई का सुराग नहीं, तलाश जारी
लखनऊ के बीबीडी इलाके में इंदिरा नहर में कूदने वाले अखिलेश कुमार की तलाश जारी है। अखिलेश कुमार अमेठी के एसडीएम पंकज कुमार मिश्र के भाई हैं। घटना के बाद से ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उनकी खोजबीन में लगी हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक, अखिलेश कुमार मूल रूप से बस्ती जिले के कप्तानगंज के रहने वाले हैं। वह लखनऊ के मटियारी इलाके में एक हॉस्टल चलाते थे। गुरुवार को वह घर से निकले थे और उनकी बाइक इंदिरा नहर के किनारे मिली थी। बाइक पर एक सुसाइड नोट भी रखा था।
सुसाइड नोट में अखिलेश ने लिखा था कि वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित हैं और इसी वजह से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। नोट मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को नहर में उतारा। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के साथ ही स्थानीय गोताखोर भी लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद से ही परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।
कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर लेने आई युवती को महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा
सफाई कर्मचारियों का धरना खत्म, Safaai Karmi अजीत को मिली नई तैनाती
UP Election 2027: मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति, आयोग ने दी बड़ी राहत
कानपुर में भीषण road accident, ट्राले में घुसी टूरिस्ट बस, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल
UP news: दरोगा भर्ती से पहले सॉल्वर गैंग गिरफ्तार, LPG लाइन में मौत; IPS ट्रांसफर और इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट
कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 साल के बच्चे को नोचा, 10 टांके लगे (Kanpur news)
लखनऊ-वाराणसी ग्रीन कॉरिडोर, अगले माह मिलेगी Lucknow Kanpur Expressway की सौगात
कानपुर में दिवंगत शिक्षिका के परिवार को 50 लाख की मदद, TSCT ने की घोषणा
