UP Excise Policy: यूपी की आबकारी नीति बनी राष्ट्रीय मॉडल, अन्य राज्य भी अपना रहे राजस्व वृद्धि का फॉर्मूला
उत्तर प्रदेश सरकार की दूरदर्शी और पारदर्शी आबकारी नीति ने प्रदेश के राजस्व को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इस नीति को अब देश के अन्य राज्यों के लिए एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। कई राज्यों ने यूपी की आबकारी नीति (UP Excise Policy) को अपने यहां लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के आबकारी आयुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही में उत्तर प्रदेश का दौरा किया। उन्होंने यहां की नीति का गहन अध्ययन किया और इसे व्यावहारिक तथा राजस्व केंद्रित बताते हुए सराहना की।
अधिकारियों ने प्रदेश की आसवनियों (डिस्टिलरीज) और शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने उत्पादन से लेकर बिक्री तक की निगरानी व्यवस्था, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तरीके और डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली को समझा।
उत्तर प्रदेश में अपनाई गई ई-लॉटरी से दुकानों का आवंटन, बारकोडिंग और स्टॉक प्रबंधन प्रणाली की सराहना की गई। अधिकारियों ने माना कि इन उपायों से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है। अन्य राज्यों के अधिकारी अब यह समझने पर जोर दे रहे हैं कि किस तरह नीति निर्धारण, ई-गवर्नेंस, लाइसेंसिंग प्रक्रिया और निगरानी तंत्र को सुदृढ़ कर राजस्व में निरंतर वृद्धि संभव बनाई गई है।
गोंडा में भैंस चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी पर हंगामा, BKU का धरना खत्म | Gonda news
AMU में प्रो. अतहर अंसारी बने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, 3 साल के लिए मिली जिम्मेदारी
AMU News: प्रो. अतहर अंसारी को बनाया गया डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर, 3 साल का कार्यकाल
AMU Mini Marathon: हैदर और काजल ने जीती दौड़, गणतंत्र दिवस पर होगा सम्मान
गणतंत्र दिवस से पहले AMU Mini Marathon में दौड़े छात्र, हैदर और काजल ने जीती बाजी
शंकराचार्य अपमान और UGC नियमों के विरोध में PCS Alankar Agnihotri ने दिया इस्तीफा, जानें कौन हैं ये अधिकारी
बरेली सिटी मजिस्ट्रेट के इस्तीफे पर UP politics news, विपक्ष ने BJP सरकार पर साधा निशाना
आगरा में 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह, एक ही बैंड पर पहुंची 6 बारातें (Agra news)
