केंद्रीय बजट 2024: विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा यह बजट – मंत्री नरेंद्र कश्यप
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप ने केंद्रीय बजट 2024 को विकसित भारत के संकल्प का मजबूत दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल दूरदर्शी है, बल्कि जनकल्याणकारी भी है, जो विकसित भारत के विराट लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा।
मंत्री कश्यप ने कहा कि बजट में कनेक्टिविटी, विनिर्माण क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है। विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में उठाए गए कदम भविष्य के लिए तैयार भारत की नींव रखेंगे। उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत–विकसित भारत’ के उद्देश्य को रेखांकित करते हुए बताया कि बजट में घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहन, ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और आयात निर्भरता को कम करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि और शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं में व्यापक सुधार भी इस बजट की प्रमुख विशेषताएं हैं।
उन्होंने दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए किए गए प्रावधानों की विशेष सराहना की। मंत्री ने बताया कि दिव्यांगजन कौशल योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों को कार्योन्मुख प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे सम्मानजनक आजीविका सुनिश्चित कर सकें। इसके अलावा, दिव्यांग सहारा योजना के तहत सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई है।
Lucknow: धार्मिक झंडा हटाने के विवाद में युवक पर हमला, पुलिस ने बताई ‘नशे में मारपीट’
लखनऊ: धार्मिक झंडा हटाने के विवाद में युवक पर हमला, पुलिस ने बताई Lucknow crime news की सच्चाई
कानपुर में पानी भरे गड्ढे में मिला युवती का शव, 15 दिन पुराना शव होने का अनुमान
कानपुर में फाल्गुन मेले पर निकली श्री श्याम प्रभु की निशान शोभायात्रा, भक्तों ने किए भजन
UP electricity news: बिजली कनेक्शन के नाम पर वसूली, ऊर्जा मंत्री से शिकायत
कोहरे का कहर: लखनऊ आने वाली VIP ट्रेनें घंटों लेट, UP train delay news
कोहरे का कहर: लखनऊ आने वाली VIP ट्रेनें घंटों लेट, Tejas Express समेत कई प्रभावित
कानपुर में राजलक्ष्मी महायज्ञ संपन्न, सवा लाख गुलाब-कमल की आहुति दी गई | Kanpur news
