मोबाइल की किस्त नहीं चुका पाया, 17 वर्षीय युवक ने की खुदखुशी
थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीलपुरा में एक 17 वर्षीय युवक ने मोबाइल की किस्त जमा न कर पाने के तनाव में आकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान करन कुमार उर्फ कान्हा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है।
परिवार वालों के अनुसार, करन कुमार अलीगढ़ में एक दुकान पर नौकरी करता था और उसने वहीं से एक मोबाइल फाइनेंस पर खरीदा था। तनख्वाह न मिलने के कारण वह मोबाइल की किस्त जमा नहीं कर पा रहा था, जिससे फाइनेंस कंपनी के लगातार फोन आ रहे थे। इसी तनाव के चलते वह गुरुवार सुबह अपने गांव आया और घर के कमरे में फांसी लगा ली।
युवक की इस दुखद मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके माता-पिता और छोटे भाई-बहन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने कर्ज और वित्तीय दबाव के कारण युवाओं पर पड़ने वाले मानसिक बोझ को उजागर किया है।
