0

उदयन शालिनी फेलोशिप: आगरा की 30 मेधावी छात्राओं का चयन, रिद्धि बनीं हेडगर्ल

By Jul 28, 2026

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में उदयन शालिनी फेलोशिप का छठवां प्रेरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें इस वर्ष आगरा के विभिन्न प्रतिष्ठित इंटर कॉलेजों की 30 मेधावी छात्राओं का चयन फेलोशिप के लिए किया गया। इस फेलोशिप के तहत प्रत्येक चयनित छात्रा को शैक्षिक कार्यों के लिए 10 हजार रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस चयन के साथ ही आगरा चैप्टर से जुड़ने वाली शालिनियों की कुल संख्या बढ़कर 172 हो गई है।

इस समारोह में स्कूल की छात्र परिषद का भी गठन किया गया। रिद्धि शर्मा को हेड गर्ल, अंशिका अग्रवाल को वाइस हेड गर्ल और ऋतु प्रजापति को सोशल मीडिया इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संध्या अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. किरण मोदी और डॉ. बीएम अग्रवाल के साथ निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने किया। अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा, चरित्र और आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पूर्व हेड गर्ल शाहीन निशा ने नई शालिनियों को शपथ दिलाई। यह फेलोशिप मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उनके भविष्य को संवारने में मदद मिलती है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Agra News: स्टेशन परिसर में अव्यवस्था फैलाने वाले ई-रिक्शों के काटे चालान

आगरा रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को हो रही असुविधा को दूर करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मंगलवार को ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। स्टेशन के मुख्य गेट पर आड़े-तिरछे...
By Jul 28, 2026

आगरा में जल निकासी के लिए 72 करोड़ का नया प्रोजेक्ट, सुल्तानगंज पुलिया और गल्ला मंडी नाला होगा पक्का

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 100 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब न मिलने के बीच, आगरा में जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए दो नए आरसीसी नालों के निर्माण को मंजूरी...
By Jul 28, 2026

मिठाई खरीदते रह गए पति, नवविवाहिता गहने और कैश लेकर हुई फरार, Agra crime news

आगरा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक नवविवाहिता ने अपने ही पति को धोखा दिया। पग फेरे की रस्म के लिए मायके जाते समय, पति के मिठाई खरीदने के लिए रुकने...
By Jul 28, 2026

आगरा दक्षिण: विकास के दावों के बीच ड्रेनेज और पानी की किल्लत से जूझता क्षेत्र – Agra News

आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का रिपोर्ट कार्ड कई गंभीर समस्याओं को उजागर करता है। क्षेत्र के कुछ इलाकों में पीने के पानी की आपूर्ति न होना, जैसे कि चित्रा टाकीज के सामने माहौर बस्ती में...
By Jul 28, 2026

साझा करें