रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से टकराएगा ‘टॉक्सिक’ हीरो, 2026 में बॉक्स ऑफिस पर होगा महायुद्ध
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों ने इसे शानदार रिव्यू दिए हैं। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की सराहना की है। फिल्म के बाकी किरदारों ने भी दमदार काम किया है, जिससे फैंस इसके आगे की कहानी जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।
‘धुरंधर’ फिल्म दो पार्ट की कहानी का पहला हाफ है। मेकर्स ने दूसरे पार्ट की रिलीज डेट पहले ही लॉक कर दी है। पोस्ट-क्रेडिट सीन ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया कि कहानी ‘धुरंधर 2’ में जारी रहेगी। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, 2026 को थिएटर में आएगी।
इस बार ‘धुरंधर 2’ का सामना यश की ‘टॉक्सिक’ से होगा। वहीं बॉलीवुड की ‘धमाल 4’ के साथ भी बॉक्स ऑफिस पर हाई-वोल्टेज क्लैश होगा। देखना दिलचस्प होगा कि यश की ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ के बीच ये क्लैश किसकी कमाई पर असर डालेगा या फिर कोई एक पीछे हट जाएगा।
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार हैं। यह फिल्म 3 घंटे 30 मिनट से ज्यादा लंबी है, जो इसे बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक बनाती है।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
