सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
आगरा के शाहगंज इलाके में एक सगाई समारोह उस समय दहशत में बदल गया जब दो युवकों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। उमंग मैरिज होम में जगदीश फोंटी के बेटे की सगाई चल रही थी। तभी पवन और समीर नामक दो युवक समारोह में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आकाश नामक युवक को बेरहमी से पीटा। जब मेहमानों और परिजनों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो एक आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, मेहमानों ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी पवन को मौके पर ही दबोच लिया। दूसरा आरोपी समीर तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पवन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के स्कूटर को भी जब्त कर लिया है। पीड़ित परिवार ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
आगरा: शाह मार्केट में बाइक टकराने पर खूनी खेल, सरेआम फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार
आगरा: मामूली बाइक टक्कर पर खूनी खेल, शाह मार्केट में फायरिंग से दहशत; दो गिरफ्तार, एक फरार
आगरा मेयर के भतीजे की गुंडागर्दी: सहायक नगर आयुक्त को दी जान से मारने की धमकी, धक्का-मुक्की का आरोप
आगरा के टीटीजेड क्षेत्र में 11 हरे पेड़ काटे, वन विभाग ने दर्ज किया मुकदमा
