OTT पर मौजूद हैं ये शानदार ‘Bollywood spy movies’, लिस्ट में Baby और Raazi शामिल
भारतीय सिनेमा में जासूसी फिल्मों का जॉनर हमेशा से ही दर्शकों को आकर्षित करता रहा है। इन फिल्मों में एक्शन, सस्पेंस और देशभक्ति का मिश्रण होता है, जो इन्हें बेहद रोमांचक बनाता है। अगर आप भी इस जॉनर के फैन हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुछ बेहतरीन विकल्प तलाश रहे हैं, तो ये फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं।
1. बेबी (Baby)
अक्षय कुमार अभिनीत यह फिल्म भारतीय खुफिया एजेंट्स के एक समूह की कहानी है, जो देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली ताकतों का मुकाबला करते हैं। फिल्म का प्लॉट बेहद रोमांचक है और इसमें व्यावहारिक एक्शन सीक्वेंस हैं, जिसने इसे दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बनाया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
2. राज़ी (Raazi)
यह फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है। ‘राज़ी’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से ठीक पहले एक भारतीय महिला की कहानी है, जो एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी के परिवार में शादी करती है और भारत के लिए जासूसी करती है। यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है।
3. खुफ़िया (Khufiya)
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस जासूसी थ्रिलर में तब्बू और अली फजल मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक रॉ एजेंट कृष्णा मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय रक्षा रहस्यों से जुड़े एक ‘मोल’ (गद्दार) को उजागर करने की कोशिश करती है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
4. मद्रास कैफे (Madras Cafe)
यह जॉन अब्र एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसका निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है। जॉन अब्राहम, नरगिस फाखरी और राशि खन्ना अभिनीत यह फिल्म एक भारतीय सेना अधिकारी की कहानी है, जो जाफना क्षेत्र में एक गुप्त ऑपरेशन को अंजाम देता है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
5. फैंटम (Phantom)
कबीर खान द्वारा निर्देशित यह एक्शन स्पाई फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है। सैफ अली खान और कैटरीना कैफ अभिनीत यह फिल्म ‘मुंबई एवेंजर्स’ नामक उपन्यास से प्रेरित है। यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
6. एक था टाइगर (Ek Tha Tiger)
कबीर खान की यह फिल्म सलमान खान और कैटरीना कैफ को मुख्य भूमिकाओं में लाती है। यह एक भारतीय खुफिया अधिकारी की कहानी है, जिसे अपने मिशन के दौरान एक आईएसआई एजेंट से प्यार हो जाता है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
7. नाम शबाना (Naam Shabana)
नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू और अक्षय कुमार हैं। यह फिल्म एक खुफिया एजेंसी के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें दोस्ती और मिशन के जोखिम जैसे तत्वों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
