आगरा में टीम इंडिया राइजिंग ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें तस्वीरें
आगरा में टीम इंडिया राइजिंग संस्था ने स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। संजय प्लेस स्थित आगरा राइजिंग पार्क को संस्था के सदस्यों ने तिरंगे के रंगों से सजाया और जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराए। हरियाली तीज के अवसर को देखते हुए पार्क में बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए थे।
सुबह 10 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने देश की रक्षा और सम्मान के लिए संकल्प लिया। यह आयोजन शहर में देशभक्ति की भावना को दर्शाता है और नागरिकों को एकजुट होने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष संगीता राठौर, चतुर्भुज तिवारी, महासचिव अमिताभ गुप्ता, लालाराम तेंगुरिया, आनंद राय, एस.के. बग्गा, नितिन जौहरी, आर.पी. सक्सेना, वंदना कक्कड़, यतेंद्र सिसोंदिया, अमित कोहली, संदीप सिंह, हर्षिका सिंह, स्नेहा सिंह, पूजा भौमिक, रचना अग्रवाल, रश्मि चोपड़ा, मुकेश शर्मा, वसीम कलाम, सुन्दर लाल चेतवानी, अमित गुप्ता, शिखा गुप्ता, दिलीप वर्मा, वरुण कौशिक, राहुल कुमार और विपलव जैन सहित संस्था के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आगरा मेट्रो: बिजलीघर से आईएसबीटी तक हाई स्पीड ट्रायल शुरू, जल्द दौड़ेगी ट्रेन
आगरा में ऑपरेशन नारकोस: RPF ने 67 किलो गांजा और डोडा पाउडर जब्त किया
Agra News: डमरुओं की गूंज से भक्तिमय हुआ कैलाश मेला, शिव भक्तों ने चखा प्रसादी का स्वाद
आगरा में साईं किडीज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
1 करोड़ की चोरी का खुलासा: फल कारोबारी का ड्राइवर ही निकला चोर, लाखों की ‘big theft’ मथुरा में उड़ाए
चंबल नदी में 60 यात्रियों की जान बचाने वाले 4 युवक, बिना अनुमति स्टीमर संचालन पर सवाल
रक्षाबंधन पर ताजमहल का दीदार, भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करें
आगरा में लुटेरी दुल्हन का कारनामा, सुहागरात के 6 दिन बाद लाखों के जेवर-कैश लेकर फरार; Agra FIR
