आगरा में साईं किडीज स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
आगरा के कालिंदी विहार में स्थित साईं किडीज स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूनम सिंह राठौर ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया।
मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इसके मायने समझाए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और समूह नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बाल कलाकारों के उत्साहवर्धन के लिए सभी ने जमकर तालियां बजाईं।
कार्यक्रम के समापन पर स्कूल प्रबंधक योगेश कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन में पायल शर्मा, पूनम और रजनी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। यह आयोजन शहर के बच्चों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का एक प्रयास था।
