बिहार में घुट रही सांसें! पटना समेत 20 शहरों की हवा ‘जहरीली’, समनपुरा का AQI 186
By
Dec 10, 2025
शनिवार को पटना समेत बिहार के 20 शहरों की हवा प्रदूषित श्रेणी में दर्ज की गई। राजधानी पटना का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 139 रहा, लेकिन पटना के समनपुरा इलाके में यह 186 तक पहुंच गया, जो गंभीर चिंता का विषय है। अररिया में भी AQI 185 दर्ज हुआ। मध्यम श्रेणी के प्रदूषित शहरों में सासाराम (174), आरा (148), बक्सर (146), हाजीपुर (150), मुंगेर (129) और मुजफ्फरपुर (123) शामिल थे।
प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण ठंड के दिनों में हवा की गति का कम होना है। इससे वायुमंडल में मौजूद धूलकण नीचे जमा होने लगते हैं। भौगोलिक संरचना भी इसमें योगदान देती है, जहां मिट्टी ठोस न होने के कारण हवा में धूलकणों की मात्रा बढ़ जाती है। नगर निगम प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रमुख सड़कों पर जल का छिड़काव शुरू कर दिया है।
अगली खबरें
