0

रुहेलखंड विश्वविद्यालय का अजीब फैसला: कैंपस छात्रों को लेट फीस से छूट, कॉलेज छात्रों पर ₹500 का जुर्माना

By Dec 9, 2025

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से इन दिनों स्नातक और परास्नातक की मुख्य और बैक परीक्षाओं के फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसमें अंतिम तिथि का सोमवार को विस्तारण किया गया, जिसमें विवि पर दोहरे मानक अपनाने के आरोप लगे हैं। अब संबद्ध कालेजों के छात्रों को परीक्षाफार्म भरने के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। वहीं, विवि परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के परीक्षाफार्म भरने के लिए किसी प्रकार का विलंब शुल्क नहीं लगाया गया है। छात्रों में इस रवैये को लेकर नाराजगी है।

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह के मुताबिक, विवि परिसर में संचालित बीटेक, एमटेक, बीफार्मा, एमफार्मा, एमएससी, एमसीए, एमबीए, एमएड, एमए, होटल मैनेजमेंट, एमएसडब्ल्यू, बीएमएस और डिप्लोमा पाठ्यक्रम आदि के प्रथम सेमेस्टर की केवल बैक परीक्षा, तृतीय, पंचम, सप्तम सेमेस्टर सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा के फार्म भरने की तिथि विस्तारित कर दी है। इसमें संस्थागत, भूतपूर्व, बैक, सुधार और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के फार्म भरने की तिथि 30 नवंबर निर्धारित थी। इसे बढ़ाकर पांच दिसंबर कर दिया गया है। वहीं, विभाग छह दिसंबर तक आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित कर सकेंगे।

परीक्षा नियंत्रक के अनुसार महाविद्यालयों की स्नातक के प्रथम सेमेस्टर (केवल बैक परीक्षा), तृतीय, पंचम, सप्तम और नवम सेमेस्टर के मुख्य-बैक परीक्षा और स्नातकोत्तर के प्रथम सेमेस्टर (केवल बैक परीक्षा), तृतीय सेमेस्टर की मुख्य-बैक परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 16 नवंबर थी। इसे 500 रुपये विलंब शुल्क संग विस्तारित करते हुए चार दिसंबर कर दिया गया है। वहीं, पांच दिसंबर तक कालेजों की ओर से अभ्यर्थियों के फार्म को आनलाइन सत्यापित किया जाएगा। प्राचार्य से कहा गया है कि आनलाइन परीक्षाफार्म नियमानुसार परीक्षण कर ही सत्यापित करें।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से दोहरा रवैया अपनाया जा रहा है। संबद्ध कालेज के छात्र भी विवि के अपने होते हैं। ऐसे में एक समान नियम लागू करने चाहिए। 500 रुपये विलंब शुल्क लगाना उचित नहीं है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बाद मौलाना तौकीर के करीबियों पर बुलडोजर एक्शन, बारातघर और मैरिज हॉल ढहाने की तैयारी

शहर में 'आई लव मोहम्मद' प्रकरण को लेकर उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर और उनके करीबियों पर प्रशासन का शिकंजा कस गया है। मंगलवार को शाहजहांपुर रोड स्थित सूफी टोला में एवान-ए-फरहत बारातघर और गुड...
By Dec 9, 2025

‘जान से मार दूंगा…’ इंडिगो फ्लाइट में पत्थर ले जाने से रोकने पर भड़के यात्री का हंगामा

इंडिगो फ्लाइट में यात्रा करने जा रहे उत्तराखंड के राहिल प्रभाकर के बैग से सुरक्षा जांच के दौरान पत्थर मिला। सुरक्षा एजेंसियों ने जब उसे पत्थर ले जाने से रोका तो वह भड़क गया। राहिल...
By Dec 9, 2025

IVRI बरेली ने रचा इतिहास! NAAC में मिला A++ ग्रेड, अब छात्रों के लिए खुलेगा सफलता का नया द्वार

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ) को नैक (NAAC) के मूल्यांकन में ए-प्लस प्लस का सर्वोच्च ग्रेड मिला है। यह उपलब्धि आइसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) के डीम्ड विश्वविद्यालयों में पहली बार किसी संस्थान को...
By Dec 9, 2025

सरकारी ठेके में लापरवाही: हरियाणा की फर्म पर गिरी गाज, ₹2.78 लाख जब्त, Blacklist होने की तैयारी

मंडल में धान की खरीद की प्रगति तो ठीक चल रही है, लेकिन एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति बहुत कम होने से क्रय केंद्रों और मंडियों और मंडियों से धान का उठान प्रभावित हो...
By Dec 9, 2025

रोजगार मेले में बस कंडक्टर बनने पहुंचीं 99 महिलाएं, कुछ युवतियां तो कुछ गोद में थे बच्चे

आर्थिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। परिवहन निगम में भी महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले गए हैं। नौकरी की उम्मीद लिए...
By Dec 9, 2025

UP Weather Update: दिसंबर में कड़ाके की ठंड की दस्तक, पारा 4 डिग्री तक गिरेगा, IMD का अलर्ट जारी

ठंडी और शुष्क हवाओं के चलते प्रदेश में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने दिसंबर की शुरुआत में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना जताई है, साथ ही कोहरा छाने के...
By Dec 9, 2025

दावत नहीं, मौत का जाल! जिस दोस्त पर किया भरोसा, उसने माथे पर गोली मारकर खत्म कर दी कहानी

एक दुखद घटना में, एक व्यक्ति को उसके दोस्त ने ही धोखा दिया और उसकी हत्या कर दी। दोस्त पर भरोसा करके दावत में शामिल होने वाले व्यक्ति को यह नहीं पता था कि यह...
By Dec 9, 2025

गोद में नन्ही जान, हाथ में जिम्मेदारी: बरेली की ‘सुपर बीएलओ’ ने पेश की मिसाल

हिमांशु अग्निहोत्री, बरेली। जहां एक तरफ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान को लेकर प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के उत्पीड़न और तनाव के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं बरेली की...
By Dec 9, 2025

साझा करें