कानपुर में वायु प्रदूषण में मामूली सुधार, AQI पहुंचा 135, धूल-धुआं अभी भी चिंताजनक
कानपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण के स्तर में बुधवार को मामूली सुधार देखा गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 135 पर पहुंच गया, जो ‘यलो जोन’ के अंतर्गत आता है। यह स्थिति अभी भी प्रदूषण की दृष्टि से चिंताजनक है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती है।
शहर के तीनों प्रमुख निगरानी केंद्रों – नेहरू नगर, किदवई नगर और एनएसआई कल्याणपुर – पर भी AQI यलो जोन में ही रहा। नेहरू नगर में AQI 137, किदवई नगर में 135 और एनएसआई कल्याणपुर में 128 दर्ज किया गया। इन स्थानों पर धूल-धुआं के कणों की अधिकतम संख्या 353 माइक्रॉन प्रति घनमीटर और पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 233 माइक्रॉन प्रति घनमीटर पाई गई। कार्बन मोनोऑक्साइड की अधिकतम मात्रा 78 पीपीबी दर्ज की गई, जबकि एनएसआई सेंटर पर यह 90 पीपीबी तक पहुंची।
किदवई नगर सेंटर पर विशेष रूप से धूल-धुएं के बेहद बारीक कणों (PM2.5) की अधिकतम संख्या 306 माइक्रॉन प्रति घनमीटर दर्ज की गई, जो श्वसन संबंधी बीमारियों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। इस स्थिति का सीधा असर शहरवासियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह अधिक हानिकारक है। प्रशासन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
