सोरों में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा
तीर्थ नगरी सोरों में बुधवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ है। कथा के शुभारंभ से पूर्व एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें 108 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया और कथा स्थल तक पहुंचीं। कथावाचक ने कलश स्थापित करवाए और पहले दिन भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। यह आयोजन सोरों के श्री वराह मंदिर के स्वामी रामचंद्र गिरि महाराज के द्वितीय निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
कलश यात्रा का शुभारंभ हरपदी किनारे स्थित भगवान वराह के मंदिर से हुआ, जिसमें भगवान वराह की एक आकर्षक झांकी भी शामिल थी। महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर, मंगल गीत गाते हुए और सिर पर कलश रखे हुए कस्बा के चंदन चौक, हर की पैड़ी जैसे विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा पांडाल पर्यटन केंद्र पहुंचीं, जहां कलश स्थापित किए गए। इसके बाद महामंडलेश्वर आशुतोष आनंद ने कथा का रसपान कराया और बताया कि यह कथा 14 अप्रैल तक प्रतिदिन चलेगी। इस आयोजन से स्थानीय धार्मिक माहौल और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा
गाजीपुर हिंसा: अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछे 5 सवाल, PDA समुदाय में बढ़ा गुस्सा
सिक्कों का खजाना: यूपी के नितिन के पास है देश की चारों टकसाल के निशान वाले Coin का कलेक्शन
आगरा में मां की हैवानियत: बेटी को नाले में डुबोया, फिर पत्थर से कूच डाला; mother’s cruelty news
शिक्षामित्रों के मानदेय पर अखिलेश का वार, बोले- भाजपा का SIR कर देंगे शिक्षामित्र
यूपी के परिषदीय स्कूलों में अब खुद बनेंगे टाइम टेबल, प्रधानाध्यापक को मिली जिम्मेदारी
झांसी में सनसनीखेज हत्या: गुजरात से लाई महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, बेटे को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार
काकोरी में प्लाटिंग साइट पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
