एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026: नोटिफिकेशन जल्द, शुरू करें तैयारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पदों के लिए जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन इसी माह, यानी नवंबर में जारी किया जाएगा। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में, आयोग कभी भी इस महत्वपूर्ण भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू कर सकता है।
इस भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ी खबर है। आयोग ने ‘सेंट्रल आर्म्ड में कांस्टेबल (जीडी), पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) परीक्षा 2026’ के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की समय-सीमा निर्धारित कर दी है। उम्मीद है कि अभ्यर्थी जल्द ही आवेदन कर सकेंगे।
पात्रता मापदंडों की बात करें तो, इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। अन्य किसी भी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
यह भर्ती प्रक्रिया उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो वर्दी पहनने का सपना देखते हैं। पिछले वर्षों में इस भर्ती के माध्यम से बड़ी संख्या में रिक्तियां भरी गई हैं, और इस बार भी बंपर पदों पर भर्ती की उम्मीद है। इसलिए, पात्रता मापदंडों की जांच कर और आवश्यक दस्तावेजों को तैयार रखकर अभ्यर्थी अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।
