समाजवादी पार्टी ने हाजियों का साफा पहनाकर किया स्वागत, अमन-चैन की दुआ की अपील
समाजवादी पार्टी के जीवनी मंडी स्थित कैंप कार्यालय में पवित्र हज यात्रा से लौटे हाजियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने हाजियों को पारंपरिक साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि हज इस्लाम का पांचवां स्तंभ है और यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि इंसान के चरित्र, धैर्य, त्याग, समानता और अल्लाह की बंदगी का सबसे बड़ा संदेश देता है। उन्होंने इस यात्रा के माध्यम से भाईचारा, अमन, मोहब्बत, सब्र, इंसाफ और मानव सेवा के पैगाम को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
उन्होंने हाजियों से विशेष रूप से देश, प्रदेश की खुशहाली और सौहार्द के लिए दुआ करने का आग्रह किया। इस अवसर पर हाजी शाहिद कुरैशी, हाजी समीर, हाजी आमिर, हाजी हसीन खान, हाजी यामीन मंसूरी, हाजी इमरान, हाजी रिजवान को चौ. फरहान, ठाकुर विजय सिंह, समीर अब्बास, नितिन वर्मा, नासिर, रोहित खान, राहुल यादव, और यासीन उस्मान ने साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मकता और एकता को बढ़ावा देते हैं।
