0

DL बनवाने का नियम बदला: आज से सिम्युलेटर टेस्ट अनिवार्य, पास करना होगा मुश्किल परीक्षा

By Dec 9, 2025

आज यानी एक दिसंबर से ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए आवेदकों को कठिन परीक्षा से गुजरना होगा। गाजियाबाद में संभागीय परिवहन विभाग का पहला प्रत्यायन चालन प्रशिक्षण केंद्र (एडीटीसी) शुरू हो गया है, जहां ड्राइविंग टेस्ट अत्याधुनिक तरीके से कराया जाएगा।

इस नई व्यवस्था में, आवेदक को सिम्युलेटर की परीक्षा से गुजरना होगा। 108 कैमरों से वाहन चलाने की पल-पल की गतिविधि रिकार्ड होगी। सिम्युलेटर और कैमरों की रिकॉर्डिंग का अवलोकन करने के बाद ही आवेदक टेस्ट में पास या फेल होगा। माना जा रहा है कि एडीटीसी पर प्रशिक्षण प्राप्त लोग ही टेस्ट पास कर पाएंगे।

अभी तक संभागीय परिवहन कार्यालय में मैनुअल ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता था, जिसमें खानापूरी होती थी। इससे वह लोग भी टेस्ट में पास हो जाते थे जो वाहन चलाना नहीं जानते थे, जिससे सड़क हादसों में इजाफा हो रहा था। अब एडीटीसी के शुरू होने से टेस्ट में पारदर्शिता आएगी और दलालों की संख्या भी कम होगी।

सिम्युलेटर एक वास्तविक कार की प्रतिकृति है, जिसमें स्टेयरिंग व्हील, गियर, ब्रेक, पैडल, संकेतक और गति नियंत्रण लगा होता है। यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर द्वारा संचालित होता है, जिससे ड्राइविंग व्यवहार का सटीक मूल्यांकन किया जा सकता है। यह नई व्यवस्था सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और केवल योग्य चालकों को ही लाइसेंस देने के उद्देश्य से लागू की गई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजियाबाद स्टेशन पर काम के चलते 13 ट्रेनें रद्द, 3 के रूट बदले; देखें पूरी लिस्ट

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही, यार्ड में संरक्षा (सुरक्षा) संबंधी महत्वपूर्ण कार्य भी किए जा रहे हैं। इन कार्यों...
By Dec 9, 2025

गाजियाबाद: सर्विसिंग के लिए आई कार से नाबालिगों ने किया खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख पुलिस ने उठाया ये कदम!

गाजियाबाद में सर्विसिंग के लिए आई एक कार को नाबालिग कर्मचारियों ने स्टंट के लिए इस्तेमाल किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया है। मामले की जांच जारी है। सर्विस...
By Dec 9, 2025

पीएम आवास योजना: गाजियाबाद के 3000 आवंटियों को जल्द मिलेगी घर की चाबी, GDA ने पूरा किया काम

प्रधानमंत्री आवास योजना के हजारों लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द ही अपना घर मिलने वाला है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे...
By Dec 9, 2025

GDA में करोड़ों का घपला: प्लॉट बिके, रजिस्ट्री हुई, लेकिन अथॉरिटी को फूटी कौड़ी नहीं मिली

अथॉरिटी की नाक के नीचे एक के बाद एक कई लोगों को अलॉट किए गए प्लॉट बेच दिए गए। प्लॉट की रजिस्ट्री तो हो गई, लेकिन जमीन ट्रांसफर न होने से फीस के नाम पर...
By Dec 9, 2025

गाजियाबाद: इंदिरापुरम में धंसी पुलिया, यातायात ठप; भीषण जाम से यात्री बेहाल

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी अस्पताल के पास पुलिया का एक हिस्सा धंसने के बाद शनिवार को यातायात बाधित हो गया। यातायात पुलिस ने बड़े वाहनों को इस रास्ते से गुजरने से रोक दिया।...
By Dec 9, 2025

गाजियाबाद की हवा में सुधार! 22 दिन बाद रेड जोन से बाहर आया शहर, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार

गाजियाबाद के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। पिछले 22 दिनों से रेड जोन में फंसा शहर अब ऑरेंज जोन में आ गया है। तेज हवाओं ने वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) को कम...
By Dec 9, 2025

साझा करें