गाजियाबाद स्टेशन पर काम के चलते 13 ट्रेनें रद्द, 3 के रूट बदले; देखें पूरी लिस्ट
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पुनर्विकास का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही, यार्ड में संरक्षा (सुरक्षा) संबंधी महत्वपूर्ण कार्य भी किए जा रहे हैं। इन कार्यों के चलते रेलवे प्रशासन ने 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक कई ट्रेनों के संचालन को प्रभावित करने का निर्णय लिया है।
कुल 13 लोकल ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा, 3 ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। 6 दिसंबर को दौराई (अजमेर)-टनकपुर एक्सप्रेस (15091) अपने निर्धारित मार्ग गाजियाबाद के बजाय मेरठ सिटी-टपरी-लक्सर-मुरादाबाद के रास्ते चलेगी। इसी तरह, श्री माता वैष्णों देवी कटड़ा-सूबेदारगंज (20434) अंबाला छावनी-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते और अयोध्या छावनी-पुरानी दिल्ली (14205) मुरादाबाद-लक्सर-टपरी-मेरठ सिटी-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ काउंटर से अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।
गाजियाबाद: सर्विसिंग के लिए आई कार से नाबालिगों ने किया खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो देख पुलिस ने उठाया ये कदम!
DL बनवाने का नियम बदला: आज से सिम्युलेटर टेस्ट अनिवार्य, पास करना होगा मुश्किल परीक्षा
पीएम आवास योजना: गाजियाबाद के 3000 आवंटियों को जल्द मिलेगी घर की चाबी, GDA ने पूरा किया काम
GDA में करोड़ों का घपला: प्लॉट बिके, रजिस्ट्री हुई, लेकिन अथॉरिटी को फूटी कौड़ी नहीं मिली
गाजियाबाद: इंदिरापुरम में धंसी पुलिया, यातायात ठप; भीषण जाम से यात्री बेहाल
गाजियाबाद की हवा में सुधार! 22 दिन बाद रेड जोन से बाहर आया शहर, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार
