झारखंड कांग्रेस में बवाल: गुटबाजी पर एक्शन, धनबाद के 4 नेताओं को थमाया नोटिस
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने धनबाद में पार्टी की आंतरिक अनुशासनहीनता को गंभीरता से लिया है। समिति ने चार कांग्रेसी नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन नेताओं में प्रीतम रवानी, पिंटू तुरी, अवधेश पासवान और राजीव पांडेय शामिल हैं। धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सिंह ने प्रदेश समिति को एक प्रतिवेदन भेजा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इन नेताओं ने पार्टी के आंतरिक मामलों को सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक कर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है।
प्रदेश अनुशासन समिति ने जिलाध्यक्ष के प्रतिवेदन को गंभीर मानते हुए इन नेताओं से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। समिति ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मंचों पर पार्टी से जुड़े गोपनीय मुद्दों को उजागर करना संगठनात्मक मर्यादा के खिलाफ है और इस प्रकार के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि यदि तय समय में स्पष्टीकरण नहीं मिलता है, तो आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम झारखंड कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी को नियंत्रित करने की दिशा में एक बड़ा संकेत है।
धनबाद नगर निगम चुनाव: मारवाड़ी सम्मेलन का बड़ा फैसला, अब एक ही उम्मीदवार को मिलेगा समाज का समर्थन
धनबाद में ‘मौत का धुआं’: 1680 PPM कार्बन मोनोऑक्साइड, NDRF की चेतावनी- ‘यहां रहना मौत को न्योता’
5वीं पास से B.Tech तक के लिए सुनहरा मौका! इस रोजगार मेले में 19 कंपनियां देंगी नौकरी, दुबई में भी काम करने का अवसर
झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी; कोहरे में लिपटा कोयलांचल, आठ लेन रोड पर दृश्यता हुई कम
दुबई से आतंक फैला रहा गैंगस्टर प्रिंस खान! पुलिस ने दबोचे दो खास गुर्गे, ऐसे चलता था रंगदारी का रैकेट
धनबाद गैस रिसाव: कांग्रेस का बीसीसीएल पर बड़ा हमला, मृतकों के आश्रितों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे की मांग
धनबाद गैस रिसाव पर पूर्व मेयर का बड़ा आरोप: ‘लापरवाह BCCL और बकवास DGMS’ ने ली जान, भविष्य में और बड़े हादसे की चेतावनी
वेल्लोर जाने वाले मरीजों की बढ़ी टेंशन! धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन की बुकिंग बंद, अब क्या होगा?
