लखनऊ रेलवे मंनोरंजन संस्थान में रायफल शूटिंग और फिटनेस सेंटर शुरू, कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ स्थित बादशाह नगर रेलवे मनोरंजन संस्थान में कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की गई हैं। अब यहां रायफल शूटिंग रेंज, सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट और एक आधुनिक फिटनेस सेंटर की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।
डीआरएम गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में संस्थान का व्यापक नवीनीकरण किया गया है। इसमें ओपन जिम, डांस एवं जिम्नास्टिक हॉल, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और फूलों की क्यारियां शामिल हैं। कर्मचारियों के बच्चों के लिए निशुल्क ट्यूशन और कोचिंग कक्षाएं भी आरंभ की गई हैं।
यह कदम रेल कर्मचारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रबंधन समिति को निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारी इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
किशोर को कार में पीटने का वीडियो एक साल पुराना, पुलिस की जांच में नया खुलासा | Lucknow crime news
लोहिया संस्थान में तीसरी कैथ लैब का उद्घाटन, दिल के मरीजों को मिलेगा बेहतर Heart Treatment
लखनऊ में घने कोहरे का कहर: 93 मिनट चक्कर काटकर दिल्ली लौटी फ्लाइट, रियाद की उड़ान रद्द
लखनऊ में घना कोहरा: 93 मिनट चक्कर काटकर दिल्ली लौटी फ्लाइट, रियाद की उड़ान रद्द
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें: मोहनलालगंज ACP, चुनाव ड्यूटी पर ग्राम प्रहरी
लखनऊ में 4 लेन ओवरब्रिज से लाखों को मिलेगी जाम से राहत, ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर
लखनऊ: सक्षम लोग आगे आएं, मरीजों की मदद करें – डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
लखनऊ यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री छात्रों के लिए बायोटेक प्लेसमेंट का मौका, देखें Details
