रोजगार की तलाश में मेरठ आए युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या
मेरठ में रोजगार की तलाश में आए एक युवक ने जीवन लीला समाप्त कर ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी करीब 40 वर्षीय गुड्डू सोमवार को ही काम की तलाश में परतापुर आया था। सोमवार देर शाम परतापुर फाटक के पास एक शीशम के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला। फंदा जैकेट, शर्ट और प्लास्टिक के बोरे से बनाया गया था।
सूचना मिलते ही परतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। काफी देर तक शव की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन करीब दो घंटे बाद उसकी पहचान जबलपुर निवासी गुड्डू के रूप में हुई। थाना प्रभारी के अनुसार, युवक सोमवार को ही मध्य प्रदेश से मेरठ आया था और उसे रोहटा गांव में कहीं काम पर जाना था।
पुलिस को शव के पास से शराब का एक पव्वा भी मिला है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक मेरठ में किसके पास रहने वाला था और किन परिस्थितियों के चलते उसने इतना बड़ा फैसला लिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
उर्मिला दीदी ने समझाया मुक्ति का सच्चा मर्म: दुख-दर्द से निवृत्ति ही असली मोक्ष
शोले का 52 हफ़्तों का रिकॉर्ड: मेरठ के मेनका सिनेमाघर में रचा गया इतिहास
मतदाता सूची विशेष अभियान: आज बूथ डे पर बीएलओ करेंगे गणना प्रपत्र स्वीकार
स्कूल अकाउंटेंट पर 22.56 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, बच्चों की फीस में लगाया चूना
मेरठ में कारतूस तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली से लाकर NCR में करता था सप्लाई
मतदाता सूची पुनरीक्षण: बूथ डे पर BLO की सेवा, दोहरी एंट्री पर एक साल की सजा
करोड़ों का अस्पताल मकान बताकर दान, 20 लाख की स्टांप चोरी का खुलासा
