प्रयागराज माघ मेला के लिए रेलवे का तोहफा, Kasganj-Jhusi special train चलेगी
प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कासगंज-झूसी माघ मेला विशेष गाड़ी चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 28, 29 और 30 दिसंबर को चलेगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी, जिससे माघ मेला जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
ट्रेन का पूरा रूट और समय
यह विशेष ट्रेन (00501) कासगंज से दोपहर 3 बजे रवाना होगी। यह बदायूं, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोण्डा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, भटनी, मऊ, औड़ीहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी जंक्शन, बनारस, माधोसिंह और ज्ञानपुर रोड होते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे झूसी पहुंचेगी।
कोच की व्यवस्था
इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 14 साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच और 2 एसएलआर कोच शामिल होंगे। रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित होंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकें।
बरेली में बर्थडे पार्टी पर बवाल, हिंदू संगठनों ने लगाया ‘लव जिहाद’ का आरोप; पुलिस ने की कार्रवाई
Kasganj news: सिढ़पुरा के राजवाह में मिले जानवरों के अवशेष, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
प्रयागराज में ‘शक्ति सृजन’ अभियान शुरू, हर्षा रिछारिया ने युवाओं से की खास अपील | Prayagraj news
‘द ताज स्टोरी’ के बाद अब ‘द सीकरी फाइल्स’, Fatehpur Sikri news पर बनेगी वेब सीरीज
फतेहपुर सीकरी के विवादित इतिहास पर बनेगी ‘द सीकरी फाइल्स’ वेब सीरीज, जनवरी में शूटिंग
आगरा के रुनकता में शनिदेव मंदिर मार्ग का होगा चौड़ीकरण, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत (Agra news)
Agra Basketball League: सीजन-3 की नीलामी में देव राघव और अश्वनी पर लगी सबसे ऊंची बोली
कोहरे में सुरक्षित रेल संचालन के लिए आगरा मंडल की तैयारी, ‘Agra news’ में जानें इंतजाम
