ताजमहल पहुंचे पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ, ऐतिहासिक वास्तुकला से हुए मंत्रमुग्ध | agra news
पॉपुलर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ मंगलवार सुबह कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल पहुंचे। उनकी मौजूदगी की खबर फैलते ही स्मारक परिसर के आसपास प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई, हालांकि सुरक्षा कारणों से विशेष सतर्कता बरती गई।
ताजमहल की बेमिसाल खूबसूरती और मुगल वास्तुकला के अद्भुत सौंदर्य ने दिलजीत को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने संगमरमर की इस नायाब इमारत के कोने-कोने को बारीकी से देखा और इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी ली। स्मारक परिसर में वे करीब एक घंटे से अधिक समय तक रुके और इस विश्व धरोहर के आकर्षण में डूबे नजर आए।
सगींत और अभिनय जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले दिलजीत दोसांझ की देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इस तरह की सेलिब्रिटी यात्राओं से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और वैश्विक स्तर पर धरोहर का प्रचार होता है। हाल ही में उनकी फिल्मों और गानों को दर्शकों द्वारा बेहद सराहा गया है, जिसके चलते उनकी लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।
