रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की प्रोड्यूसर ने ‘शोले’ से की तुलना, कहा- ‘ऐसी सफलता 40 साल बाद मिली’
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। फिल्म को रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन यह अभी भी सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने हाल ही में इस पर बात करते हुए एक बड़ा बयान दिया है।
देशपांडे ने ‘धुरंधर’ की सफलता की तुलना हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘शोले’ से की है। उन्होंने कहा कि ‘शोले’ के बाद किसी फिल्म को दर्शकों का ऐसा प्यार नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेकर्स की सफलता नहीं है, बल्कि दर्शकों की सफलता है, जिन्होंने फिल्म को बार-बार देखकर इसे इतना बड़ा बनाया है।
उन्होंने कहा कि ‘शोले’ के बाद मुझे ऐसी कोई फिल्म याद नहीं आती, जिसने दर्शकों की कल्पना पर इतना कब्जा किया हो। यह हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। यह तुलना फिल्म की ऐतिहासिक सफलता को दर्शाती है।
