0

आगरा में पुलिस की बर्बरता, ऑटो न देने पर दारोगा ने दूधिए के नाखून खींचे; चौकी इंचार्ज निलंबित | Agra News

By Jan 4, 2026

आगरा में पुलिस की अमानवीयता का एक गंभीर मामला सामने आया है। जीवनी मंडी पुलिस चौकी के इंचार्ज रवि कुमार पर एक दूधिए को यातनाएं देने का आरोप लगा है। दूधिए का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने चौकी इंचार्ज को अपने ऑटो से थाने तक छोड़ने से मना कर दिया था।

पीड़ित नरेंद्र कुशवाह और उनके भाई धीरज कुशवाह जीवनी मंडी क्षेत्र में दूध बेचते हैं। नरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे वह अपने ई-ऑटो के साथ खड़े थे, तभी चौकी इंचार्ज रवि कुमार अपने साथ चार पुलिसकर्मियों को लेकर पहुंचे। दारोगा ने नरेंद्र से कहा कि वह उन्हें थाना छत्ता तक छोड़ दे। नरेंद्र ने यह कहकर मना कर दिया कि वह ऑटो ठीक से नहीं चला पाता।

आरोप है कि इतना सुनते ही चौकी इंचार्ज बौखला गए और उन्होंने वहीं डंडे से नरेंद्र की पिटाई शुरू कर दी। जब नरेंद्र ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और जबरन बाइक पर बिठाकर जीवनी मंडी पुलिस चौकी ले गए।

चौकी के अंदर दारोगा रवि कुमार ने सिपाही से नरेंद्र के पैर पकड़वाए और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई इतनी भीषण थी कि दो डंडे टूट गए। जब दारोगा का मन नहीं भरा तो उसने प्लास मंगवाकर नरेंद्र के पैर के नाखून खींच डाले। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने भी लात-घूंसों से उसकी पिटाई की।

बाद में चौकी इंचार्ज ने नरेंद्र को थाना छत्ता ले जाकर शांति भंग की कार्रवाई कर दी और उसके ऑटो को भी चौकी में खड़ा करा दिया। पीड़ित के भाई ने बाद में एसीपी कोर्ट से उसकी जमानत कराई।

मामले की जानकारी मिलने पर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने चौकी प्रभारी रवि कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है और अन्य पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

दयालबाग में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 70 लाख के गहने चोरी, CCTV फुटेज से तलाश जारी

आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित मेहर बाग कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। घटना 29 दिसंबर की रात को हुई, जब पीड़ित गुरु शरण सिंह यादव मध्यप्रदेश...
By Jan 4, 2026

ऑटो गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 100 रुपये बरामद: Agra Crime News

थाना सदर पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले ऑटो गैंग के शातिर सदस्य उदयभान को होटल क्लार्कशिराज के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी 17 सितंबर 2025 की रात...
By Jan 4, 2026

एत्मादपुर हॉकी मैच: सुखजीवन अकादमी और टू पैरा आर्मी वर्कशॉप के बीच 4-4 से ड्रॉ

एत्मादपुर के एकलव्य स्टेडियम में नववर्ष के प्रथम रविवार को एक रोमांचक फ्रेंडली हॉकी मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला टू पैरा आर्मी वर्कशॉप और सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला गया, जो अंततः...
By Jan 4, 2026

आगरा में 11 अधिकारियों को नोटिस, DM Agra ने IGRS में लापरवाही पर लिया एक्शन

आगरा में सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी (DM) अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सख्त रुख अपनाया है। IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान 11 विभागों के अधिकारियों...
By Jan 4, 2026

आगरा news: 12 साल तक अपराधी की तरह जिया किसान, झूठे केस से बरी होने पर पुलिस पर करेगा मानहानि का केस

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के साही गांव निवासी 73 वर्षीय किसान तुहीराम के चेहरे पर 12 साल बाद राहत की मुस्कान लौटी है। उन्हें बिजली चोरी के एक झूठे मुकदमे से बरी कर दिया गया...
By Jan 4, 2026

आगरा-मथुरा में 1300 से अधिक वन्यजीवों का Wildlife Rescue, शहरीकरण से बढ़ रही मुश्किलें

आगरा और मथुरा क्षेत्र में वर्ष 2025 के दौरान 1300 से अधिक जंगली जानवरों को बचाया गया है। वाइल्डलाइफ एसओएस ने यह बचाव अभियान वन विभाग के सहयोग से चलाया। शहरीकरण के विस्तार और प्राकृतिक...
By Jan 4, 2026

यमुना प्राधिकरण का ‘New Agra’ प्लान: 58 गांवों में बसेगा नया शहर, 14.6 लाख लोगों को मिलेगी जगह

यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (YEIDA) ने आगरा जिले में एक नया शहरी केंद्र विकसित करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। प्राधिकरण ने 'न्यू आगरा' के मास्टर प्लान को परीक्षण के लिए दिल्ली स्थित...
By Jan 4, 2026

Agra police news: दूध विक्रेता को थर्ड डिग्री, तलवों पर डंडे मारे; चौकी इंचार्ज निलंबित

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में पुलिस की बर्बरता का एक और मामला सामने आया है। जीवनी मंडी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक दूध विक्रेता को बेरहमी से पीटा। पीड़ित नरेंद्र कुशवाह का आरोप...
By Jan 4, 2026

साझा करें