0

फिरोजाबाद में बालश्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आठ बच्चे मुक्त

By Nov 30, 2025

फिरोजाबाद। बालश्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के तहत, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौरभ दीक्षित के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में, एएचटीयू और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया।

सूचनाओं और पुख्ता सुरागों के आधार पर, एएचटीयू ने थाना रसूलपुर क्षेत्र के अली पैकर्स और अन्य संभावित स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान, टीम ने कुल आठ बच्चों को बालश्रम में संलिप्त पाया और उन्हें रेस्क्यू किया। बच्चों को काम पर लगाने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई और उन्हें नोटिस जारी किए गए।

मुक्त कराए गए बच्चों के परिजनों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बालश्रम के गंभीर दुष्परिणामों के बारे में समझाया और चेतावनी देकर बच्चों को उनके सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना और उनके बचपन को सुरक्षित बनाना है।

इसी क्रम में, थाना दक्षिण क्षेत्र के कोटला मोहल्ला में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें कई जरूरतमंद मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। मास्टर उस्मान की स्मृति में आयोजित इस कैंप का उद्घाटन प्रभारी निरीक्षक दक्षिण योगेन्द्र पाल सिंह ने किया। कैंप में एफएच कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ, जच्चा-बच्चा रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन और अस्थमा के चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जरूरतमंदों को दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं, जिसका वितरण अधिवक्ता रिहान अली ने किया। इस कैंप में मंसूर अली, शादाब शेख, अरहम अली खान, रिजवान नबी, वसीम शेख, पूर्व पार्षद वकील नबी अफगानी और इमरान अब्बासी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

फिरोजाबाद के युवा केमिकल इंजीनियरिंग में संवार रहे भविष्य की केमिस्ट्री

फिरोजाबाद। बदलते समय के साथ छात्र अब स्वयं अपना करियर चुन रहे हैं और इसमें परिवार का सहयोग भी ले रहे हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, जलेसर रोड, फिरोजाबाद के केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र अपने भविष्य...
By Nov 30, 2025

शिवपाल यादव का बड़ा खुलासा: अमित शाह के कहने पर लड़े थे भतीजे के खिलाफ चुनाव

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा एक चौंकाने वाला कबूलनामा किया है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने स्वीकार किया है कि वह उस साल...
By Nov 30, 2025

मिलावटी आटे का खुलासा: फैक्ट्री सील, 20 लाख का माल जब्त

फिरोजाबाद के जलेसर रोड स्थित औद्याेगिक क्षेत्र में संचालित एक आटा फैक्ट्री में घटिया गेहूं के आटे में सफेद पाउडर मिलाने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग...
By Nov 30, 2025

बेकाबू ऑटो पोल से टकराया, पांच यात्री घायल, दूसरे हादसे में बाइक सवार दो गंभीर

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के छैछापुर चौराहा के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। इस भीषण हादसे में ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों...
By Nov 30, 2025

साझा करें