कानपुर में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा | kanpur news
कानपुर के सचेंडी इलाके में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग किसान की जान चली गई। भौंती के सीपी नगर निवासी 73 वर्षीय घसीटे अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठकर सुबह कीचर्या कर रहे थे, तभी लापरवाही से विपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और बेलगाम रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने की मांग को लेकर लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पिकअप चालक को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद एम्बुलेंस को कई बार फोन किया गया, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंची। इसके चलते समय पर इलाज न मिलने के कारण बुजुर्ग की हालत और गंभीर हो गई। बाद में परिजन उन्हें खुद ऑटो में बैठाकर नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की गिरफ्त से आरोपी चालक को अपने कब्जे में लिया। सचेंडी थाना प्रभारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
