आगरा में ‘गर्भ संस्कार’ पर पेंटिंग वर्कशॉप, चित्रकारों ने दिया मातृत्व चेतना का संदेश | Agra News
आगरा के प्रताप नगर में गर्भ संस्कार और मातृत्व चेतना के महत्व को उजागर करने के लिए एक विशेष पेंटिंग वर्कशॉप और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चित्रलेखा द विलेज ऑफ आर्ट सोसाइटी और चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित गर्भाधान संस्कार होम के तहत आयोजित किया गया।
प्रो. डॉ. चित्रलेखा सिंह के निर्देशन में आयोजित इस वर्कशॉप में आगरा और अन्य शहरों के 11 वरिष्ठ और उदीयमान चित्रकारों ने भाग लिया। इनमें डॉ. त्रिलोक शर्मा, डॉ. मंजू बघेल, डॉ. मधु गौतम, डॉ. त्रिगुणातीत जैमिनी, कमलेश्वर शर्मा, नरेश कुमार, सौम्य देव मंडल, राहुल, विपिन उपाध्याय और सुदेश शामिल थे। इन चित्रकारों ने मौके पर ही लाइव पेंटिंग बनाकर गर्भ संस्कार के विषय को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया।
इस दौरान गर्भ संस्कार विषय पर आयोजित एक चित्रकला प्रतियोगिता के लिए विभिन्न महाविद्यालयों से प्राप्त 100 से अधिक प्रविष्टियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। ललित कला संस्थान, आगरा कॉलेज, संतराम कृष्णा कन्या महाविद्यालय, सेंट जॉन्स कॉलेज, बैकुंठी देवी और बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज जैसे संस्थानों के छात्रों की कलाकृतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं।
आयोजन के दौरान डॉ. चित्रलेखा सिंह ने गर्भ संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मां का गर्भ, गर्भस्थ शिशु के लिए प्रथम पाठशाला होता है। शिशु के मस्तिष्क का 80 फीसदी विकास गर्भ के अंदर ही होता है, इसलिए गर्भ संस्कार बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदर्शनी 2 और 3 फरवरी को भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
आगरा में चित्रकारों ने दिया गर्भ संस्कार का संदेश, 100 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी
आगरा में विराट हिन्दू सम्मेलन, स्वामी मित्रानंद बोले- 2026 तक Hindu Rashtra की घोषणा होगी
आगरा में महिला से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने छीना सोने का कुंडल
आगरा में बेखौफ बदमाशों ने महिला के कान से कुंडल लूटे, कान फटा; Agra crime news
