OTT पर आते ही ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ ने मचाई धूम, बनी नंबर 1 सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होती रहती हैं, लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसी ही एक सीरीज ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी है और रिलीज होते ही इसने प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा दिया है। यह सीरीज दर्शकों को अपनी सीट से हिलने का मौका तक नहीं दे रही है।
यह हॉरर जॉनर की सीरीज है, जिसे पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। मेकर्स ने इस सीरीज में एक्टिंग, वीएफएक्स, साउंड डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी और कहानी सब कुछ टॉप नॉच रखा है। यही वजह है कि यह सीरीज रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। यह एंटरटेनमेंट का एक ऐसा पैकेज है जो दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो रहा है।
सूत्रों के अनुसार, सीरीज की कहानी एक काल्पनिक दुनिया पर आधारित है, जहां कुछ वैज्ञानिक प्रयोग एक खतरनाक मोड़ ले लेते हैं। मेकर्स द्वारा बनाई गई यह सीरीज अपने आप में एक अलग दुनिया रचती है, जिसमें दर्शक खुद को खोया हुआ महसूस करते हैं। इसे विजुअल इफेक्ट्स इतने शानदार हैं कि यह आपको सिनेमाई अनुभव का एहसास कराते हैं, जिसे ओटीटी पर भी पूरी तरह से महसूस किया जा सकता है।
हम बात कर रहे हैं डफर ब्रदर्स द्वारा बनाई गई ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ की, जो 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर भारत में रिलीज हुई है। चौथे सीजन के तीन साल के लंबे इंतजार के बाद आई इस सीरीज ने अपने साथ एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज लेकर आई है। डफर ब्रदर्स ने बच्चों के साथ शुरू किए गए इस शो को एक ऐसे स्तर पर पहुंचाया है जो काबिले तारीफ है। जो दर्शक इस सीरीज को पहले सीजन से फॉलो कर रहे हैं, उनके लिए यह नया सीजन बहुत कुछ खास लेकर आया है।
इस सीजन में कुल 8 एपिसोड हैं, जिनमें से पहले 4 एपिसोड वॉल्यूम 1 के रूप में रिलीज किए गए हैं। बाकी के चार एपिसोड बाद में जारी किए जाएंगे। ये चारों एपिसोड लगभग एक-एक घंटे के हैं, लेकिन दर्शक इन्हें देखते हुए बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे। सीरीज में विनोना राइडर, डेविड हार्बर, मिली बॉबी ब्राउन, फिन वोल्फहार्ड जैसे मंझे हुए कलाकारों ने काम किया है, जिनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
