एयर इंडिया की सदस्यता के नाम पर Online Scam, महिला के खाते से 1 लाख रुपये गायब
उत्तर प्रदेश में साइबर ठगों ने एक महिला को एयर इंडिया की फर्जी सदस्यता दिलाने का झांसा देकर 1.05 लाख रुपये की ठगी की है। यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता ने पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता इंदिरा मेहरोत्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने फेसबुक पर एयर इंडिया की सदस्यता से जुड़ा एक आकर्षक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में आसान प्रक्रिया से सदस्य बनने का दावा किया गया था। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उन्हें व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से संपर्क किया गया।
ठग ने खुद को एयर इंडिया का प्रतिनिधि बताते हुए महिला को एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। इसके बाद उसने महिला से मोबाइल स्क्रीन शेयर करने के लिए कहा। तकनीकी रूप से कम जागरूक महिला ने ठग के निर्देश का पालन किया। ठग ने महिला से मात्र 10 रुपये ट्रांसफर करने को कहा, जिस पर महिला को संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत बातचीत बंद कर दी।
हालांकि, तब तक ठगों ने स्क्रीन शेयरिंग के जरिए महिला के बैंकिंग विवरण हासिल कर लिए थे। महिला के खाते से चार अलग-अलग लेनदेन में कुल 1.05 लाख रुपये निकाल लिए गए। ये पैसे आर.आर. छाजुसिंह, कन्निबोवेना मोहन राजू, भावेश भोर और श्रीकृष्ण सुभाष लोहेने के खातों में ट्रांसफर किए गए। पुलिस अब ट्रांजेक्शन डिटेल्स के आधार पर मामले की जांच कर रही है और ठगों की तलाश जारी है।
साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए, यह घटना एक बार फिर ऑनलाइन लेनदेन करते समय सतर्क रहने की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए स्टेट PMG पोर्टल लॉन्च, अब तेज होंगी state projects
कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, बैरी अकबरपुर में अवैध होटल और गेस्ट हाउस सील (Kanpur KDA news)
लखनऊ में धर्मांतरण के दबाव पर हंगामा, युवती ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप (Lucknow crime news)
कानपुर में बढ़ रहा Glaucoma का खतरा, IMA ने युवाओं को दी जांच कराने की सलाह
UP University Exam Fees: योगी सरकार का निर्देश, शासनादेश के अनुसार ही लें परीक्षा शुल्क
खाड़ी संकट से UP Export पर गहरा असर, यूरोप-अफ्रीकी बाजारों पर टिकी उम्मीदें
किताबें पढ़ो, सोशल मीडिया से दूरी बनाओ: CM Yogi ने बच्चों को दी सलाह, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एकेटीयू छात्रों के लिए राहत भरी खबर, पुनर्मूल्यांकन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च तक बढ़ी; AKTU news
